MP Congress Protest News: कांग्रेस का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन

Share

MP Congress Protest News: बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सीएम हाउस घेरने जा रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को वाटर केनन से खदेड़ा

MP Congress Protest News
प्रदर्शन में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की इस भीड़ ने सरकार को जरुर परेशानी में डाल दिया होगा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज राजनीतिक खेमे से मिल रही है। गुटों में बंटी दिखने वाली कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन (MP Congress Protest News) किया। इसमें प्रदेश भर के हर विधानसभा से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे। सभी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को वॉटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने जेल भेजने की बजाय उन्हें शहर के बाहर ले जाकर छोड़ दिया।

प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता जख्मी

युवा कांग्रेस में मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी (Vivek Tripathi) ने बताया कि यह प्रदर्शन बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आयोजित किया गया था। इसके लिए युवा कांग्रेस कई अरसे से तैयारी कर रहा था। जिसकी खबर सरकार को लग गई थी। इसलिए विधानसभा सत्र को समय पूर्व समाप्त कर दिया गया। पहले यह विधानसभा घेराव किया जाना तय किया गया था। इसलिए प्रदर्शन को न रोकते हुए उसको सीएम हाउस घेराव करना पड़ा। यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्हीवी श्रीनिवास (VV Shrinivas) के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान मची भगदड़ में कई जख्मी भी हुए है। हालांकि आरोप पुलिस विभाग पर लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें निकट भविष्य में भाजपा को कई बार विचलित करेगी, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें:   Strategic meeting: डीजीपी से मिले सुरक्षा एजेंसियों के अफसर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Congress Protest News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!