Bhopal News: महिलाओं के दो गुटों में घमासान

Share

Bhopal News: बच्चे के पत्थर फेंकने को लेकर शुरु हुआ था विवाद, दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
निशातपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। महिलाओं के दो गुटों के बीच जमकर घमासान हो गया। विवाद बच्चे के पत्थर फेंकने से शुरु हुआ था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। महिलाओं के दोनों गुटों में जमकर हाथापाई हुई। जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी कूद गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 27 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे हरि मजार इलाके के नजदीक हुई थी। मामले की जांच हवलदार प्रेम नारायण जाट (HC Prem Narayan Jat) कर रहे हैं। पहले पक्ष से पीड़ित महिला की उम्र 38 साल है। उसका कहना था कि उसके नाबालिग बेटा छत पर पतंग पड़ा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली महिला उस पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाकर अनाप—शनाप बोल रही थी। जिसका विरोध करने शिकायत दर्ज कराने वाली महिला की बेटी ने किया। इस दौरान उसने बेटी का हाथ झिड़क दिया और चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों गुट हाथ—पैर और डंडे लेकर एक—दूसरे पर टूट पड़े। दोनों पक्ष जख्मी हालत में थाने पहुंचे और वहां भी एक—दूसरे से विवाद करने लगे। यह देख पुलिस ने 218—219/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया है। यह मुकदमा 27 फरवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: शादी का झांसा देकर विधवा से ज्यादती
Don`t copy text!