Bhopal News: राजगढ़ के मेडिकल ऑफिसर को मैकेनिक ने धमकाया 

Share

Bhopal News: दुर्घटनाग्रस्त कार को सुधारने के लिए गैराज में खड़ी की फिर उसके कलपुर्जे बेचने का लगाया आरोप

Bhopal  News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। दुर्घटनाग्रस्त कार के कलपुर्जे मैकेनिक ने बेच दिए। यह आरोप राजगढ़ जिले में तैनात मेडिकल ऑफिसर ने लगाए हैं। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जब इस बात का उसने विरोध किया तो गैराज के मैकेनिक ने उसको धमकाते हुए गाली—गलौज कर दी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा विवाद जिसमें दर्ज किया मुकदमा

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 27 फरवरी की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुआ था। जिसकी शिकायत डॉक्टर विशाल कुमार सिसोदिया (Dr Vishal Kumar Sisodiya) पिता देव नारायण सिसोदिया उम्र 33 साल ने दर्ज कराई। वह राजगढ़ जिले में स्थित थाना बोडा के नजदीक गुलखेडा में रहता है। डॉक्टर विशाल सिसोदिया खुजनेर स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में मेडिकल आफिसर है। उसकी हुंडई कंपनी की कार एमपी—04—सीजेड—3594 का 15 मार्च, 2023 को एक्सीडेंट हो गया था। जिसको सुधरवाने के लिए छोला स्थित मैकेनिक मार्केट में 26 अप्रैल, 2023 को केयर गेराज (Care Garage) के मालिक सैय्यद जिया मुईन(Saiyed Ziya Muin)  को दिया था। इसके लिए उन्होंने 25 मई, 2023 को पचास हजार रुपए एडवांस में फोन पे पर भेजे। बाकी रकम बीमा क्लेम से मिलने पर तय किया गया। इसके बाद 4 नवंबर, 2023 को वह कार लेने पहुंचा तो कार का सामान गायब था। ऐसा करने पर पैसे वापस मांगे तो वह गाली—गलौज करने लगा। पुलिस ने 71/24 धारा 406/294/506 (गबन, गाली—गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा) दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: बारह साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी दोषी करार
Don`t copy text!