Bhopal News: पुताई करते वक्त गिरकर जख्मी मजदूर की हुई मौत

Share

Bhopal News: गंभीर चोटों के कारण इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया था भर्ती, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। पुताई करते समय संतुलन बिगड़ने से गिरे मजदूर की गिरकर मौत हो गई। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौत का करण शरीर पर आई गंभीर चोटों को बताया है।

इन विषयों का पता लगा रही पुलिस

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस को 15 नवंबर की दोपहर लगभग दो बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर गुप्ता ने एक व्यक्ति के मौत की जानकारी दी थी। शव की पहचान भैय्यू उर्फ अब्दुल जमील उम्र 45 साल के रूप में हुई है। अब्दुल जमील (Abdul Zamil) थाना गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में रहते थे। वे पुताई का काम करते थे। घटना 11 नवंबर को हुई थी। वे शाहजहांनाबाद स्थित बाबे अली ग्राउंड के सामने एक बिल्डिंग में पुताई का काम कर रहे थे। इस दौरान वे गिरे थे। उन्हें सिर और बांए पैर में गंभीर चोटें आई थी। उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 43/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिसमें लापरवाही का पता लगाया जा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery: दो महीने बाद दोबारा डाका डालने की थी तैयारी, आधा दर्जन दबोचे गए
Don`t copy text!