Bhopal Theft Case: पुलिस का दावा हम नहीं परिवार देरी से थाने आया

Share

दो वारदातों में सोने—चांदी के जेवर, Bhopal Theft Case:नगदी समेत लाखों का माल चोरी

Bhopal Robbery Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कोरोना वायरस के चलते लोग घरों से वैसे ही कम निकल रहे है। वहीं रोकने के लिए पुलिस चप्पे—चप्पे पर तैनात है। फिर भी चोरियां रुक (Bhopal Theft Case) नहीं रही। अब सवालों से बचने के लिए देरी से एफआईआर की जा रही हैं। पूछने पर पुलिस का दावा है कि परिवार ही देरी से थाने आ रहा हैं। यह घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh Theft Case) की है। इसमें दो घटनाओं को अंजाम देकर चोर सोने—चांदी के जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपए का माल ले गए।

मेडीकल दुकान के मालिक

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि संदीप कुमार नायर (Sandeep Kumar Nayar) पिता हिम्मत सिंह नायर उम्र 40 साल निवासी जैन मंदिर के पीछे लीलाधर कॉलोनी में रहते है। संदीप यहां परिवार के साथ रहते है। वह दीवानगंज में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।  संदीप मूलत: दीवानगंज रायसेन का रहने वाला है। दो साल पहले ही वह भोपाल में परिवार के साथ शिफ्ट हुआ है। सोमवार रात करीब 10 बजे खाना खाकर 11—12 बजे परिवार के साथ उपर फ्लोर में सोने चले गए थे। पास के कमरे में ताला नहीं लगा था। सुबह उठकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी 2 सोने की अंगूठी, नाक की बाली, एक तौला सोने की चैन कुछ नगदी करीब 60 हजार का माल चोरी (Bhopal Chola Mandir Theft Case) हुआ है।

विधवा महिला के घर धावा

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि विधा गुप्ता (Vidha Gupta) पति स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता उम्र 42 साल अम्बेडकर पार्क के पीछे दो बेटों के साथ रहती है। पति के स्वर्गवास के बाद दोनों बच्चे ही किराना दुकान चलाते है। एक सप्ताह पहले सोमवार सुबह 11 बजे वह इलाज के लिए भोपाल निजी अस्पताल गई थी। घर लौटी तो देखा ताला टूटा हुआ है। घर में रखा सामान बिखरा था। चोरी की खबर विधा ने उसी दिन पुलिस को दी थी। विधा ने किराएदारों पर संदेह जताया है। जिसके आधार पर पुलिस किराएदारों से पूछताछ कर रही थी। विधा का बोलना था कि वह आसपास के लोगों से पहले पूछताछ करेगी, ऐसा पुलिस ने बताया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: भूत की वजह से गई नवजात की जान!

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!