Bhopal Road Mishap : सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Share

Bhopal Road Mishap: बोलेरो ने मारी टक्कर, दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की मौत

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अलग—अलग सड़क दुर्घटनाओं (Bhopal Road Mishap) में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। दुर्घटना के यह मामले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हैं। यह दुर्घटनाएं (Bhopal Road Accident Case) टीटी नगर, निशातपुरा और कोलार इलाके की है। पुलिस ने दो मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में जख्मी व्यक्ति की स्वयं की बाइक से गिरकर मौत हुई है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बोलेरो ने बाइक सवार को उड़ाया

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि उमेश सहाय (Umesh Sahay Road Accident Case) पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 37 साल निवासी कमला नगर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। यह हादसा रविवार रात 10:30 बजे हुआ था। मृतक उमेश सहाय बाइक से घर लौट रहा था। तभी उसको सेकंड बस स्टाप जैन मंदिर के नजदीक बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। जिसकी वजह से वह घटना स्थल पर गिर गया था। घटना के बाद बोलेरो वाला भाग गया। एम्बुलेंस की मदद से उसे जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

बाइक से गिरकर मौत

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि मृतक अमित मीना (Amit Meena Road Accident Case) पिता अनोखी लाल उम्र 30 साल निवासी ग्राम बैरागढ़ चीचली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई रोहित मीना ने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब 12 से 1 के बीच काली मंदिर नहर के पास बाइक से घर की तरफ आ रहा था। तभी उसकी बाइक फिसल गई थी। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह नियंत्रित नहीं कर सका था। बेहोशी की हालत में नर्मदा अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:   MP BJP News : दस संभागों के चुनाव प्रभारी तय

सड़क दुर्घटना में मौत

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक दामोदर सावड़े पिता शयाम उम्र 80 साल की दुर्घटना में मौत हो गई हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक द्वारका धाम करोंद का रहने वाला था। शुक्रवार 3 जुलाई होंडा शोरूम के सामने जेल रोड़ करोंद पर एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकल में टक्कर मार दी थी। जिसके बाद दामोदर को इलाज के लिए बंसल अस्पलात में भर्ती कराया गया था। हादसे में सिर और सीने में गंभीर चोट आई थी। जिसकी आज सुबह 6:15 बजे मौत हो गई हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!