Bhopal Crime News: मां को गाली देने से रोका तो पड़ोसी ने घोंपा चाकू

Share

Bhopal Crime News: पड़ोसी का आरोप बेटे को पत्थर मारने के लिए बोल रही थी जख्मी की मां

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बच्चों के विवाद पर हुई कहासुनी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला (Bhopal Crime News) कर दिया गया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। आरोपी पड़ोसी है जो महिला को गाली दे रहा था। मां को गाली देेते देखकर वह उसको ऐसा करने से रोकने आया (Bhopal Attack Case) था। इधर, बेटी के जन्मदिन पर जल्द पानी भरने के विवाद पर पड़ोसियों ने महिला से मारपीट (Bhopal Crime Against Woman) कर दी।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया कि संगीता (Sandeeta) पति दीनदयाल रैकवार उम्र 40 साल निवासी सत्यनायायण शर्मा का मकान बंटी साहू वाली गली शक्ति नगर दाल मील के पीछे रहती है। संगीता घरों में साफ—सफाई का काम करती है। घटना वाली रात करीब 10 बजे पति और छोटा बेटा अंशू के साथ खाना खा रही थी। तभी उसका बड़ा बेटा आशीष (Ashish) जिसकी उम्र 23 साल है काम से लौटा था। आशीष मजदूरी करता है। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला आरोपी बब्लू (Ballu) जो सब्जी बेचता है वह आ गया। संगीता को पुकारने के बाद बबलू बोला वह बच्चों को पत्थर मारने के लिए बोल रही थी।

पसली में लगा चाकू

संगीता ने मना किया तो वह भड़क गया। उसकी आवाज सुनकर आशीष वहां आ गया। उसने बब्लू को गाली देने से मना किया था। इसके बाद बबलू घर गया और वहां से छुरी लेकर आया। उसने आशीष के दाहिने तरफ पसली और पीठ में उसको घोंप दिया। आशीष खून से लथपथ हालत (Bhopal Ballu Attack Ashish) में जमीन पर गिर गया था। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन आशीष को (Ballu Nife Attack Ashish) उठाकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी बब्लू सब्जी वाले के खिलाफ धारा 307/294 हत्या के प्रयास और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किसान को हम्माल और व्यापारी ने ​पीटा 

पड़ोसियों ने किया मां का ऐसा हाल

दूसरा मामला भी गौतम नगर इलाके का है। यहां आयशा पति स्वर्गीय जफर खान उम्र 30 साल निवासी जेपी नगर इलाके में रहती है। आयशा ने बताया कि सोमवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। घर में परिवार के कुछ लोग आने वाले थे। वह मौहल्ले में सुबह 8:30 बजे नगर निगम के नल से पानी भर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली आरोपी बीबी जान जिससे उसके बच्चों की तीन चार दिन पहले भी विवाद हुआ था। वह बात उसी समय खत्म हो गई थी। पानी भरने पर बीबी जान ने उसे आयशा से बोला की वह उसे पानी भरने के लिए पाइप दे। अयाशा ने बोला उसके घर मेहमान आने वाले है। उसे पानी भरने की जल्दी है। पहले वह पानी भर ले इसके बाद वह पाईप उसे दे देेगी।

घर के दरवाजे बर्तन तोड़े

आयशा ने बताया कि बीबी जान उसको गालियां देने लगी। उसने मना किया तो आरोपी बीबी जान हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगी। दोनों के झगड़े में बीबी जान की लड़की शबनम भी कूद गई। आयशा का भाई इमरान बचाने आया था। तभी बीबी जान का बेटा जाकिर ने इमरान के साथ मारपीट कर दी। उसके रखे पानी के बर्तन और घर का दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बीबी जान, बेटी शबनम और बेटा इमरान के खिलाफ धारा 294/323/506/427/34 गाली—गलौज, हाथ मुक्कों से मारपीट, धमकाना, तोड़फोड़ और एक से अधिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry News: पहले का सीक्रेट दूसरे हस्बेंड को पता चला
Don`t copy text!