MP Political News: पूरे प्रदेश में केवल एक दिव्यांग को टिकट का दावा

Share

MP Political News: प्रचार पर बोले प्रदेश अध्यक्ष यह काम तो केवल भाजपा ही कर सकती है

MP Political News
कटनी के चौबे वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुशील कौल मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ। चित्र भाजपा मुख्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP Political News) में नगरीय निकाय चुनाव का संग्राम चल पड़ा है। मतदाता खामोश है और पाटियों की मार्केटिंग शुरु हो गई है। कांग्रेस बोलने की आजादी का नारा लेकर अभियान चला रही हैं। वहीं भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर कार्यकर्ताओं की पार्टी बोलकर मुहिम चला रही है। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा की तरफ से कटनी में एक दिव्यांग महिला को पार्षद का टिकट दिया गया है। जिसका वह पूरे प्रदेश में जमकर प्रचार कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (BJP Leader Vishnu Dutt Sharma) का कहना था कि यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है।

पूर्व महापौर की मौजूदगी में कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने कटनी के चौबे वार्ड से महिला कार्यकर्ता सुशीला कौल (Sushila Koul) को उम्मीदवार बनाया है। वह दिव्यांग है और वैसाखी के सहारे चलती हैं। पार्टी का दावा है कि समाज सेवा में रुचि तथा उनके जज्बे के आगे उनकी यह दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आई। महिला कार्यकर्ता सुशीला कौल पार्टी की नीति रीति को आत्मसात कर निरन्तर जनसेवा में जुटी है। सांसद विष्णुदत्त शर्मा रविवार को कटनी-पन्ना प्रवास पर थे। उन्होंने सुशील कौल से विशेष मुलाकात मंच में बुलाकार की। उनके साथ खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष जितेंद्र लिटेरिया, जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेल बंदी की मौत 

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!