Bhopal News : पेड़ पर लटकी मिली लाश

Share

Bhopal News : थाने में दो दिन पहले दर्ज हुआ था मारपीट का मामला, वायरल हुए पिटाई के एक वीडियो से जुड़े थे सीधे तार, सच्चाई का पिटारा खुला तो कई पुलिस अधिकारियों से हो सकती है पूछताछ

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसकी लाश मिली है उसका नाम एक मारपीट की घटना में भी आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। आत्महत्या करने वाला युवक थाने का निगरानी बदमाश भी था।

पिटारा खुला तो कई से होंगे सवाल—जवाब

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की घटना 17 जून के तड़के पता चली थी। सूचना लक्ष्मीनारायण यादव (Laxmi Narayan Yadav) ने दी थी। लाश भेल चांदमारी झुग्गी बस्ती के सामने पेड़ पर लटकी थी। शव की पहचान 22 वर्षीय शुभम यादव उर्फ शिब्बू (Shubham Yadav @Shibbu) के रूप में हुई। वह नशा करने का आदी भी था। घटना वाले दिन वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। उसका परिजनों से विवाद भी हुआ था। फिर वह सोने चला गया। इसके बाद अगली सुबह उसको पिता लक्ष्मीनारायण यादव ने फांसी के फंदे पर लटका पाया। खबर है कि शिब्बू से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वह किसी को पीटते हुए दिख रहा है। इस मामले में पिपलानी पुलिस ने मारपीट का मामला भी दर्ज किया था। हालांकि पुलिस के बंद पिटारे में इस बात के कई रहस्य छुपे हुए हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 33/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेश: यदि आपको आत्महत्या के विचार आ रहे हैं तो यह मानसिक अवसाद की निशानी है। ऐसी अवस्था में 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। यह केंद्रीय सरकार की योजना से संचालित है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: बाइक सवार लुटेरों ने डॉक्टर से छीना हार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!