MP Politics News: मध्य प्रदेश उप चुनाव में कंप्यूटर बाबा की एंट्री

Share

MP Politics News: सभी विधानसभाओं में निकालेंगे लोकतंत्र बचाओ यात्रा

MP Political News
कंप्यूटर बाबा- File Photo

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics News) में लंबे अरसे से खामोश कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) की एंट्री हो गई है। उन्होंने ऐलान किया हैं कि वे उप चुनाव जहां होने हैं वहां लोकतंत्र बचाओ नाम से यात्रा निकालेंगे। कंप्यूटर बाबा पहले भाजपा (MP BJP News) के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। लेकिन, वे आम चुनाव से पहले कांग्रेस (MP Congress News) के लिए काम करने लगे थे। कमल नाथ सरकार में उन्हें बकायदा मंत्री का दर्जा भी मिला था।

पत्रकार वार्ता में की घोषणा

इस बात की जानकारी देने के लिए कंप्यूटर बाबा ने बकायदा पत्रकार वार्ता आयोजित की थी। उन्होंने बताया कि यात्रा 22 सितंबर से शुरु होने जा रही है। वे गांव—गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा (BJP Against Campaign) ने विधायकों को खरीदकर लोकतंत्र की हत्या (Loktantra Bacho Yatra) की है। यात्रा में संत समाज की भागीदारी ज्यादा होगी। यह यात्रा मंदसौर (Mandsour) से शुरु होगी।

भाजपा में मची खलबली

पारुल साहू (Parul Sahu) के कांग्रेस में जाने के बाद भाजपा खेमें में हलचल मचना शुरु हो गई है। खबर है कि भाजपा के दो नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। जिन्हें मनाने की कोशिशें की जा रही है। भाजपा के असंतुष्ट नेताओं में पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) का भी नाम है। इसके अलावा अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष रहे भंवर सिंह शेखावत (Bhanvar Singh Shekhavat) के भी नाराज होने के संकेत संगठन को मिले हैं। इधर, खबर है कि इन दोनों नेताओं पर कांग्रेस के नेता डोरे डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क किनारे खड़े ऑटो को कार ने मारी टक्कर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!