MP Crime News: पति को बचाने आई पत्नी पर बीयर उड़ेली

Share

MP Crime News: यातना और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

MP Crime News
सांकेतिक चित्र

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (MP Crime News) में महिला अपराधों पर अंकुश पुलिस महकमा नहीं लगा पा रहा है। ताजा मामला ग्वालियर (Gwalior Crime News) से सामने आया है। यहां एक महिला के साथ कार सवारों ने दरिंदगी की। पति को सिगरेद से दागा गया। जब वह उसको बचाने आई तो महिला पर बीयर उडेल दी गई। यह सारी घटना सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद सामने आई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

खत्म हो गया था पेट्रोल

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 16 सितंबर को हुआ था। घटना के वक्त पति—पत्नी खाना खाकर घर की तरफ लौट रहे थे। घटना गोविंदपुरी रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के सामने हुई थी। यह मामला थाने भी पहुंचा था। लेकिन, पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। इस पूरे वाक्ये का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य धारा बढ़ाने का ऐलान किया। ग्वालियर एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने कहा कि हम थाना लापरवाही की भी जांच करा रहे हैं। घटना उस वक्त हुई जब दंपत्ति के वाहन का पेट्रोल खत्म हो गया था। रात 11 बजे यह दोनों लोगों से मदद मांग रहे थे।

ब्यूटी पार्लर चलाती है महिला

पीड़ित परिवार डबरा इलाके में रहता है। पति—पत्नी के साथ एक अन्य परिचित भी था। दोस्त के वाहन पेट्रोल खत्म होने पर वे मदद मांग रहे थे। तभी वहां कार पर सवार आरोपी आ गए। महिला को देखकर वे अपशब्द कहने लगे। वे सारे लोेग नशे की हालत में थे। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको सिगरेट से जला दिया। जब पत्नी विरोध करने आई तो उस पर बीयर उड़ेल दी गई। इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सर्वेंट क्वार्टर में सोने चला गया चौकीदार, मकान मालिक का घर चोरों ने कर दिया साफ

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!