Social Media Crime: चिरायु अस्पताल की सफाईकर्मी से बलात्कार

Share

Social Media Crime: आरोपी के घर पहुंचकर खोले रिश्ते तो माता—पिता बेटे के साथ हो गए फरार

Social Media Crime
जहांगीराबाद थाने में गिरफ्तार खुर्शीद

भोपाल। चिरायु अस्पताल की सफाई कर्मचारी के साथ कई बार बलात्कार (Bhopal Rape Case) होने का मामल सामने आया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। लेकिन, उसकी एफआईआर जीरो पर गुना जिले में हुई थी। वहां से केस डायरी भोपाल पहुंचाई गई। इधर, एक शादीशुदा महिला से भी बलात्कार (Social Media Crime) का मामला सामने आया है। आरोपी जिस फ्लैट में रहता था उसमें ही नीचे पीड़िता का भी घर था। पीड़िता आरोपी से घरेलू काम में मदद लेती थी। जिसके बाद उसने झांसा देकर अवैध रिश्ते बना लिए थे। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

जांच अधिकारी एसआई इंदर सिंह (SI Inder Singh) ने बताया 36 वर्षीय महिला जिला राजगढ़ (Rajgarh) की रहने वाली हैै। उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी। पति से दोनों के तीन बच्चे है। महिला का 2013 से तलाक के लिए न्यायालय में केस भी चल रहा है। तीनों बच्चों के साथ महिला खजूरी थाना क्षेत्र में रहती है। यहां वह चिरायु अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। तीन साल पहले सोशल मीड़िया फेसबुक (Social Media Crime) के माध्यम से आरोपी विकास साहू (Vikas Sahu) निवासी ग्राम रूठिया तहसील राघौगढ़ से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और आरोपी ने महिला से मिलना जुलना शूरू कर दिया। पहली बार आरोपी ने महिला से शादी का झांसा देकर जनवरी, 2018 में संबंध बनाए थे। इसके बाद पीड़िता से कई बार आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी का दोस्त परिवार के लिए बना मुसीबत

पुलिस से पहले पीड़िता आरोपी के घर पहुंची थी

जांच अधिकारी ने बताया तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद अचानक चार महीने पहले आरोपी विकास ने महिला से बात करना बंद कर दिया। परेशान होकर महिला विकास के घर पहुंच गई। जहां उसने विकास की मां—बाप से विकास और उसके संबंधों का खुलासा कर दिया। मां—बाप ने उसको समझा बुझाकर महिला को घर से रवाना कर दिया। कोई समाधान नहीं होने पर महिला पिछले महीने 18 तारीख को दोबारा विकास से मिलने पहुंची। घर पर ताला लगा मिला। पूछताछ में पता चला की वह लोग गायब है। महिला जिला गुना (Guna) थाना राघौगढ़ पहुंचा और वहां जीरों पर मुकदमा दर्ज कराया। जहां पुलिस ने शून्य पर एफआईआर दर्ज कर थाना खजूरी सड़क में भेजी। पुलिस ने मंगलवार रात धारा 366/376/3762एन (शादी का झांसा देकर अगवा करना, बलात्कार, कई बार बलात्कार करना) का मुकदमा दर्ज किया है।

पति रहता था ज्यादातर शहर से बाहर

इधर, एक अन्य मामले की जांच अधिकारी एसआई शशि चौबे (SI Shashi Choubey) ने बताया कि जहांगीराबाद में 45 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिस मकान में महिला रहती है उसमें किराए से उपरी हिस्से में आरोपी खुर्शीद रहता है। महिला के तीन बच्चे है। पति ड्रायवरी करता है। इसी कारण उसे शहर से बाहर जाना पड़ता है। महिला के तीन बच्चे है। आरोपी भी शादीशुदा है। उसकी भी दो बेटियां है। इस कारण महिला छोटे—मोटे काम के लिए खुर्शीद (Khurshid) को घर बुलाती थी। इसका फायदा उठाकर खुर्शीद ने महिला को डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए। बलात्कार के बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए किसी को कुछ नहीं बताने की बात बोली।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: माल समेट रहा था तभी घर मालिक आ धमका

इशारा करते बेटे ने देखा

जांच अधिकारी ने बताया महिला का अरोपी कई बार शाारीरिक शोषण करता आ रहा था। दो दिन पहले महिला के दोनों बेटे घर से बाहर थे। उसी समय महिला को उपर खड़े आरोपी खुर्शीद इशारे कर रहा था। ऐसा करते हुए उसके बेटों ने देख लिया था। इस बात पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद जब पति ने महिला से बात का जिक्र किया तो महिला ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी पति को दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने मंगलवार दोपहर दो बजे धारा 376/376/2एन 506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!