Bhopal News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत 

Share

Bhopal News: सड़क पार करते वक्त मारी थी टक्कर, बाइक सवार की भी हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुआ। जिसमें मर्ग जांच के तुरंत बाद बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

अस्पताल में बेसुध हालत में पड़ा है टक्कर मारने वाला बाइक सवार

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार प्रकरण 421/23 दर्ज किया गया है। जिसमें धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर होने से मौत का मामला दर्ज किया गया। इसमें फरियादी सलीम पिता सईद उम्र 49 साल को बनाया गया। वह गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित पांच नंबर सेक्टर में रहता है। सलीम (Saleem) का गांधी नगर में फर्नीचर शोरूम हैं। सड़क दुर्घटना 30 जून की सुबह लगभग 11 बजे हुई थी। हादसे में किश्वर जहां (Kishwar jaha) पति सागर मियां उम्र 55 साल की मौत हुई थी। वह शिकायत दर्ज कराने वाले सलीम की रिश्ते में चचिया सास लगती है। किश्वर जहां मदर इंडिया कॉलोनी (Mother India Colony) में रहती थी। हादसा कोहेफिजा अस्पताल के नजदीक हुआ था। किश्वर जहां को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 35/23 दर्ज किया गया। किश्वर जहां को लाल घाटी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक एमपी—09—जेएफ—2684 के चालक ने टक्कर मारी थी। हादसे में वह भी बुरी तरह से जख्मी है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए उसका नाम सामने नहीं आया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!