Bhopal News: सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: सहेली के भाई ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई है। यह वारदात उसकी सहेली के भाई ने अंजाम दी है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के घर में घुसकर आरोपी ने वारदात की। विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर उसने पीटा भी था।

इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 28 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे की है। जिसकी शिकायत 12 वर्षीय छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है। वह बैरागढ़ स्थित देवलोक कॉलोनी (Devlok Colony) में रहती है। पीडिता सातवीं कक्षा में पढ़ती है। घटनाा के वक्त परिजन नहीं थे। सभी बाजार गए हुए थे। तभी पीड़िता की सहेली का भाई घर पर आया। वह कहने लगा कि उसके साथ वह दोस्ती करना चाहता है। उसने बोला कि यह बातें अच्छी नहीं है और सहेली को बताने की बात बोली तो वह भड़क गया। उसने पहले बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा फिर बाल पकड़कर गाल पर थप्पड़ मार दिया। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों के घर आने के बाद उसने पूरा वाक्या बताया। पुलिस ने 258/24 धारा 354/354—घ/294/323/7/8/ (छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करना, गाली—गलौज, मारपीट और पोक्सो एक्ट में मुकदमा) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!