Bhopal News: लुटेरी दुल्हन के मां की चालाकी से धराया गिरोह 

Share

Bhopal News: बेटी के गुम फिर अगवा करने की पुलिस को दी थी जानकारी, तफ्तीश में पता चला कि तीन कुंवारों को शादी के नाम पर गिरोह ने ठगा, पुलिस ने मां—बेटी समेत तीन आरोपियों को दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लुटेरी दुल्हन के मां की चालाकी के चलते एक गिरोह बेनकाब हो गया। यह घटना भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पहले गुमशुदगी की जांच से इस मामले (Bhopal News) की शुरुआत हुई थी। रिपोर्ट युवती की मां ने थाने में दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद उसी मां ने बताया कि उसकी बेटी को राजस्थान में डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया है। उसने एक संदेही महिला का नाम उजागर किया। उस महिला को पुलिस ने पकड़ा तो फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। उसने पुलिस को बताया कि लड़की गुम नहीं हुई। बल्कि राजस्थान (Rajasthan) में बेची गई है। जिसमें उसको कमीशन ​कम मिला तो यह बोलकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

राजस्थान की पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाने में युवती के गुमशुदगी 24/24 की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसके बाद 17 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराने महिला ने बयान दिया कि उसकी बेटी को बेच दिया है। उसी महिला ने 24 अप्रैल को बताया कि झालावाड में उसकी बेटी को बेचा गया। झालावाड़ा (Jhalawara) जिला में स्थित बकानी थाना क्षेत्र से युवती को बरामद किया गया। गुमशुदा युवती की शादी कराने वाले दलालों ने लिये उसे डेढ़ लाख रुपए दिए थे। ऐसा करने पर उसकी मां को 24 हजार रूपये का कमीशन मिला था। यह कम होने के चलते उसने थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्थान के थाना बकानी में दूल्हे ने थाने में जाकर रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जिला झालावाड के थाना बकानी में 132/24 धारा 420/406/506 (जालसाजी, गबन और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया।

भोपाल में यह बनाई गई थी कहानी

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने में 13 अप्रैल को ललिता मानेकर (Lalita Manekar) पति यशवंत मानेकर उम्र 47 ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह अशोका गार्डन स्थित फेमस होटल (Famous Hotel) के अंदर बैंक कॉलोनी में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सरिता महाजन (Sarita Mahajan) पति सुभाष महाजन उम्र 28 साल गायब है। वह जहांगीराबाद स्थित मोहनी भवन दंबू पहलवान का मकान यादव मोहल्ला बरखेडी में रहती थी। उसकी दो बेटियां गायत्री उम्र 07 वर्ष तथा पूजा उम्र 05 वर्ष को वह ललिता मानेकर के पास सौंप गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने सुनीता नाम की महिला पर संदेह जताया था। उसका कहना था कि उसने सोहेल नामक व्यक्ति से संपर्क कर उसकी बेटी को बेचा है। लेकिन, सुनीता ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने बताया ललिता मानेकर नोटरी में शादी कराती है। उसके बाद मौका देखकर गुमशुदा लड़की वापस अपने घर आ जाती है। ऐसा वह तीन लोगों के साथ पहले कर चुकी है।

आरोपियों के खिलाफ एमपी के कई थानों में दर्ज है प्रकरण

Bhopal News
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

पुलिस ने सरीता महाजन, सुनीता ठाकुर (Sunita Thakur) और राजस्थान के बकानी निवासी इंदर सिंह गुर्जर (Inder Singh Gurjar) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में संदेही सोहेल को थाना जहांगीराबाद भोपाल में पूछताछ की जा रही है। उसे झालावाड़ा भी ले जाया गया है। सरिता महाजन ने नाम बदलकर शादी की थी। उसने गुंजन नाम से दस्तावेज बनाए थे। इसी प्रकार इस गैंग (Bhopal News) के अन्य सदस्य सुनीता भी नकली अनीता बनकर लड़के वालों के सामने लड़की की मौसी बनी थी। संदेही सोहेल मुस्लिम होने के बावजूद लड़के वालों के सामने राकेश बनकर भाई बना था। आरोपी पारिवारिक कलह के बाद रिश्ता तोड़ देते थे। गैंग लीडर सुनीता है जो कि होशंगाबाद जिले में गिरफ्तार भी हो चुकी है। उसके नाम पर यू—ट्यूब चैनल में भी स्टोरी बनी हुई है। इस जांच में थाना प्रभारी जहांगीराबाद संजय सोनी, उनि प्रियंका राय, उनि लक्ष्मण राई, सउनि अजय बाजपेयी, सउनि राजेन्द्र यादव, प्र.आर 517 एहशान खान, प्र.आर 140 संतोष, आर 3378 प्रेमशंकर, आर 3338 सुमित तथा म.आर 2144 रिया, म.आर 3292 रोशिनी की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस ने सरीता महाजन पति सुभाष महाजन उम्र 28 साल, सुनीता ठाकुर उर्फ अनिता पिता मान सिंह ठाकुर उम्र 39 साल और सोहेल खान उर्फ जुगनू (Sohelkhan@Jugnu) पिता साजिद खान, उम्र 23 साल को हिरासत में लिया है। सोहेल खान उर्फ जुगनू उर्फ राकेश अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित तुलसी नगर हिनोतिया में रहता है। सुनीता ठाकुर उर्फ अनिता पिता मान सिंह ठाकुर उम्र 39 साल के खिलाफ होशंगाबाद के कोतवाली थाने में 391/21 और 509/21 का प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा मंडीदीप थाने में 94/21 मारपीट का प्रकरण दर्ज है। सोहेल खान के खिलाफ ऐशबाग, अशोका गार्डन और अरेरा हिल्स में मारपीट के प्रकरण दर्ज है। यह प्रकरण 289/21, 295/21, 992/21 और 284/23 है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जीजा पर किया उसके साले ने चाकू से हमला 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!