Bhopal News: वृद्ध ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: मानसिक रोग का चल रहा था इलाज, परिजनों ने पुलिस को इलाज के पर्चे भी दिखाए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

फंदे से उतारते वक्त चल रही थी सांसे

छोला मंदिर (Chchola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार बेटे ने सबसे पहले पिता को फांसी पर लटके देखा था। पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर अहिरवार ने इस बात की जानकारी दी थी। परिजन फंदे से शव उतारकर अस्पताल ले गए थे। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई युसूफ खान (ASI Yusuf Khan) कर रहे हैं। उन्होंने बताया मृतक कालूराम साहू (Kaluram Sahu) पुत्र रामलाल साहू उम्र 60 साल है। वह कल्याण नगर (Kalyan Nagar) में रहता था। कालूराम साहू पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसके परिजन इलाज भी करा रहे थे। परिजनों ने इलाज के पर्चे भी पुलिस को दिखाए हैं। बताया जा रहा है कि जब वृद्ध को फंदे से उतारा गया था तब उसकी सांसे चल रही थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अस्पताल मालिक पर नर्स ने लगाया बलात्कार का आरोप
Don`t copy text!