Bhopal News: गर्भवती होने पर उजागर हुआ राज, गांधी नगर थाने में दर्ज हुई थी जीरो पर एफआईआर, पहले भी हो चुकी है ज्यादतती की घटना

भोपाल। नाबालिग को तीन महीने पहले अगवा कर ज्यादती की गई थी। यह राज तब उजागर हुआ जब उसके दादा—दादी अस्पताल ले गए। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने पर गांधी नगर थाना पुलिस को खबर कर दी थी। जिसमें जीरो पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई तो घटना स्थल निशातपुरा इलाके का पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गर्भवती होने पर खुला यह राज
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता सरकारी स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। वह माता—पिता से अलग गांधी नगर (Gandhi Nagar) में दादा—दादी के साथ रहती है। दादा सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है। पीड़िता की उम्र 16 साल है। उसकी माहवारी बंद होने पर दादी गांधी नगर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गई थी। यहां उसके गर्भवती होने की बात डॉक्टरों को पता चली। यह जानकारी गांधी नगर थाना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूरा घटनाक्रम जाना। उसने बताया कि वह 08 मार्च को वह स्कूल से छूटकर घर की तरफ जा रही थी। तभी उसे आटो चालक 20 वर्षीय अनिल उर्फ सोनू उर्फ मनुआ (Anil@Sonu@Manua) मिला। वह झांसा देकर उसे पिपलानी (Piplani) स्थित भेल (BHEL) के जर्जर मकान में ले गया। यहां उसके साथ आरोपी ने ज्यादती की थी। इस कारण वह गर्भवती हो गई है। यह पता चलने के बाद पुलिस ने जहां से उसे अगवा किया गया था वहां पहुंचकर जांच की गई। वह क्षेत्र निशातपुरा थाना क्षेत्र में आता था। इसलिए केस डायरी ट्रांसफर की गई। यहां निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 575/25 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पीड़िता के साथ पूर्व में भी ज्यादती की एक वारदात हुई थी। उस मामले में दूसरा आरोपी था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।