Bhopal Cheating News: सबसे बड़ी धोखाधड़ी में लग गया लंबा वक्त

Share

Bhopal Cheating News: मुंबई के एजेंट ने मर्सिडीज दिलाने के नाम पर ठग लिए 67 लाख रुपए

Bhopal News
शाहजहांनाबाद थाना, जिला भोपाल फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज धोखाधड़ी (Bhopal Cheating News Miumbai Agent Fraud Case) से जुड़ी है। यह धोखाधड़ी 67 लाख रुपए की है। रकम मुंबई से मर्सिडीज खरीदने के लिए एक उद्योगपति ने एजेंट को दी थी। इससे पहले मेल से पत्राचार हुआ था। इस कारण जांच पहले सायबर क्राइम ने की थी। सबसे बड़ी इस धोखाधड़ी (Bhopal Cheating Case) की जांच करने में पुलिस को काफी वक्त लग गया।

सायबर काइम में की थी शिकायत
Bhopal Cheating News
संकेतिक चित्र

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे ईदगाह हिल्स निवासी साहिब गंगवानी की शिकायत पर धारा 420 जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले का आरोपी चेतन शाह है। यह फर्जीवाड़ा फरवरी, 2020 से जून, 2020 के अंजाम दिया गया। आरोपी चेतन शाह (Chetan Shah) ने मर्सिडीज  दिलाने के नाम पर करी​ब 67 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। उन्होंने कार लेने के लिए मुंबई में मैत्री कार की शाखा में संपर्क किया था। वहां से मर्सिडीज कार लेने के लिए मेल से पत्राचार किया था। जिसके बाद उन्होंने किस्त में रकम का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद उसको वाहन नहीं मिला था। इस मामले की शिकायत उन्होंने पहले सायबर क्राइम में की थी। जिसके बाद केस दर्ज करने के लिए प्रतिवेदन थाने में भेजा गया।

सबसे बड़ी धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार साहिब गंगवानी उद्योगपति भी है। उन्होंने पहले हाइरेंज कार भी ली थी। जिसमें उन्हें रियायत मिली थी। इस कारण मर्सिडीज के लिए चेतन शाह से संपर्क किया था। आरोपी कभी कोरोना तो कभी दूसरे बहाने बनाकर मामले को टाल रहा था। सायबर क्राइम को इस मामले की जांच में काफी वक्त लग गया। अब थाने से एक टीम मुंबई भेजी जा रही है। शहर की  वाहन खरीदने के नाम पर हुई सबसे बड़ी धोखाधड़ी की घटना है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
Bhopal Cyber Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: तीन विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया
Don`t copy text!