Bhopal News: जेल के भीतर खूनी संघर्ष 

Share

Bhopal News: लोहे के सामान से जेल के भीतर बनाए गए धारदार चाकू से किया हमला, थाने में जेल प्रहरी ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
भोपाल सेंट्रल जेल— फाइल फोटो

भोपाल। सेंट्रल जेल की सुरक्षा बंदोबस्त की कलई खुल गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। जेल के भीतर दो बंदियों के गुट में विवाद हुआ था। जिसके बाद एक गुट ने जेल के भीतर मिले लोहे के सामान से धारदार चाकू में उसे तब्दील कर दिया। उसी चाकू का वार दूसरे बंदी पर किया गया है। लहुलूहान बंदी के बयान लेने के बाद जेल प्रबंधन ने पूरी घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हमले की वजह पर सस्पेंस बरकरार

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहला वार चेहरे पर किया था। फिर दूसरा वार गले पर किया गया। दोनों ही वार को पीड़ित बंदी ने बचा लिया। इसके बाद अन्य बंदियो ने उन्हें अलग-अलग कर दिया। जेल के भीतर हुई इस घटना में फरियादी की ओर से गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जख्मी बंदी 30 वर्षीय वसी अली (Wasi Ali) पुत्र अख्तर अली है। वह भोपाल सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी है। उसे वार्ड नंबर-5 में रखा गया है। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे वार्ड के बाहर टहल रहा था। तभी उसके पास वार्ड में ही बंद उज्जैन निवासी वैभव (Vaibhav) पुत्र अशोक उम्र 24 साल आया। उसने वसी के चेहरे पर लोहे की पत्ती को घिसकर बनाए चाकू से हमला किया। वैभव का जेल में ही स्थित अस्पताल में उपचार कराया गया। जिसके बाद उसकी और से शिकायती आवेदन लेकर जेल प्रहरी आकाश यादव (Akash Yadav) थाने पहुंचा। आवेदन के आधार पर पुलिस ने 148/23 धारा 324 धारदार हथियार से हमले का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। हमले के पीछे अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो कांस्टेबल लाइन हाजिर
Don`t copy text!