Bhopal News: देवर—देवरानी ने भाभी को पीटा

Share

Bhopal News: अपनी संपत्ति पर अर्थिंग का तार डालने को लेकर हुआ था विवाद, हमले के लिए लोहे की रॉड का किया गया इस्तेमाल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। देवर—देवरानी ने मिलकर भाभी को पीट दिया। विवाद अपनी संपत्ति पर अर्थिंग का तार डालने को लेकर शुरु हुआ था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की हैं। जिसमें जख्मी महिला को लोहे की रॉड मारी गई हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवर—देवरानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

समझाने पर शुरु हुआ था विवाद

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 31 जनवरी की सुबह साढे दस बजे हुआ था। जिसकी शिकायत जख्मी महिला के पति ने दर्ज कराई। वह लोडिंग ऑटो में ड्रायवरी का काम करता है। उसके पडोस में ही छोटा भाई भी रहता है। वह अपने मकान में लगे अर्थिंग के तार के लिए गड्डे मजदूरों से खुदवा रहा था। ऐसा करने से बड़े भाई ने इंकार किया। जिसको लेकर दोनों भाईयों में गाली—गलौज शुरु हो गई। उसके बाद बड़े भाई की पत्नी वहां आ गई। यह देखकर देवरानी भी आ धमकी। दोनों के बीच बाल पकड़कर एक—दूसरे को पीटना शुरु कर दिया। भाभी ने देवरानी को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। यह देखकर आरोपी देवर आगबबूला हुआ और उसने लोहे की रॉड निकालकर उसके पति को पीटना शुरु कर दिया। इस कारण हमले में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 22/24 धारा 294/323/324/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Don`t copy text!