Bhopal News: स्कूटी सवार को ओवरटेक करने के बाद पीटा

Share

Bhopal News: आधी रात को मोपेड सही नहीं चलाने का आरोप लगाकर उसे बीच रास्ते में रोका, मारपीट करने वाले लड़कों की कार का नंबर नहीं चला पता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। दोस्तों के साथ आगे—पीछे लौट रहे एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया गया। ऐसा करने वाले आरोपी कार में सवार थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने कार सवार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर कार सवारों ने बेल्ट से बुरी तरह पीटा

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 16—17 अप्रैल की रात साढ़े बारह बजे हुई थी। जिसमें शिकायत 202/23 थाने पहुंचकर रोशन कुमार (Roshan Kumar) पिता अखिलेश कुमार उम्र 24 साल ने दर्ज कराई। वह एयरपोर्ट ​रोड (Air Port Road) स्थित लाउखेड़ी के नजदीक अल्फा फार्म में रहता है। रोशन कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन वह दोस्त आयुष कुमार सिंह (Ayush Kumar Singh) और अल्तमस राही (Altmas Rahi) के साथ था। वह प्रायवेट कंपनी में नौकरी करता है। सभी अपने—अपने वाहन से थे। वे आगे निकल गए थे। तभी बलेनो कार आई और उसे ओवरटेक करके रोक लिया। उसमें बहुत सारे लड़के थे। इसमें से एक लड़का बाहर निकला और वह गंदी—गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने बेल्ट निकालकर उसको बुरी तरह से पीट दिया। बेल्ट का एक गंभीर वार उसके सिर पर लगा। कार में बैठे दूसरे लड़के उसे गाली—गलौज करते हुए सही तरीके से मोपेड चलाने के लिए बोल रहे थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: नया गैस कनेक्शन लेना पड़ा महंगा, अब धक्के खा रहा परिवार
Don`t copy text!