Bhopal News: ओव्हर ब्रिज के नीचे मिली लावारिस लाश 

Share

Bhopal News: पहचान नहीं होने के कारण मॉर्चुरी रूम में सुरक्षित रखाया गया, शहर के थानों को भेजी गई जानकारी

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। ओव्हर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति की लावारिस लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अपने स्तर पर उसकी पहचान से संबंधित जानकारियां थानों को भेज दी है। इधर, परिजन नहीं मिलने के कारण शव को मॉर्चुरी रूम में रखा गया है।

अब आगे पुलिस यह करेगी फैसला

बागसेव​निया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार घटना की सूचना 17 अप्रैल की दोपहर साढ़े तीन बजे राजा परिहार (Raja Parihar) ने दी थी। जिस पर बागसेवनिया पुलिस मर्ग 22/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यहां आरआरएल तिराहा ब्रिज के पास एक व्यक्ति मृत हालत में मिला। उसकी उम्र लगभग 40 साल है। प्राथमिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि वह लंबे समय से ब्रिज के नीचे रह रहा था। पुलिस ने कहा कि एक—दो दिन में परिजन नहीं मिले तो उसके शव को दफना दिया जाएगा। फिलहाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) की मॉर्चुरी में रूम में शव रखा है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का भी इंतजार है। पुलिस ने अज्ञात पुरूष के भिखारी होने की संभावना जताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Mandsour Crime News: ट्राले से टकराकर तीन युवकों की मौत 
Don`t copy text!