Bhopal News: मायके से लौटकर आई पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: उल्टी आने के बाद ले जाया गया था अस्पताल, शादी को हुए हैं महज एक साल, शव पीएम के लिए भेजा गया, एसीपी बैरागढ़ करेंगे मामले की जांच

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके में हुई। नव विवाहिता एक दिन पहले ही मायके से अपने ससुराल आई थी। उसकी एक साल पहले ही भोपाल शहर में सरकारी अधिकारी के साथ शादी हुई है। चूंकि मामला नव विवाहिता की मौत से जुड़ा है। इसलिए आगे की जांच एसीपी बैरागढ़ संभाग अंतिमा समाधिया करेंगी।

मायके पक्ष को पुलिस ने दी घटना की जानकारी

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 17 अप्रैल को अपरान्ह साढ़े चार बजे पता चली थी। नव विवाहिता को उल्टी होने के बाद लालघाटी (Lalghati) स्थित केयरवेल अस्पताल (Carewell Hospital) ले जाया गया था। मौत की सूचना डॉक्टर अहिरवार ने पुलिस को दी थी। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 10/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) पति विजय शर्मा उम्र 26 साल के रूप में हुई। वह बैरागढ़ स्थित कैंप नंबर 12 में रहती थी। प्रियंका शर्मा की एक साल पहले विजय शर्मा (Vijay Sharma) के साथ शादी हुई थी। वह एमपी नगर में स्थित  शासकीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में नौकरी करता है। प्रियंका शर्मा एक दिन पहले ही यूपी में रहने वाले माता-पिता के घर से भोपाल लौटी थी। उसे सोमवार दोपहर उल्टी होने केे बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। वहीं घटना की जानकारी मायके पक्ष को भी पुलिस ने दे दी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : तेज रफ्तार कार पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Don`t copy text!