Bhopal Suicide Case: पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी

Share

Bhopal Suicide Case: पुलिस का दावा घटना के वक्त नशे में था, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पत्नी से विवाद के बाद एक पति फंदे पर झूल गया (Bhopal Suicide Case) । घटना के वक्त वह नशे की हालत में था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (MP Suicide Case) की है। पति—पत्नी के बीच अक्सर शराब को लेकर घरेलू कलह होती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल घटना स्थल से कोई ठोस सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

पत्नी करती है प्रायवेट नौकरी

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया राजेश्वर गिरी (Rajeshwari Giri) पिता शिव गिरी उम्र 40 साल ने रविवार—सोमवार की दरमियानी रात साढे बारह बजे आत्महत्या की हैं। जांच अधिकारी एसआई देवी सिंह (SI Devi Singh) ने बताया राजेश्वर (Rajeshwar Suicide Case) लेबर कॉलोनी पिपलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह वेल्डिंग का काम करता था। पत्नी प्रायवेट नौकरी के लिए सिलाई का काम करती है। दोनों के दो बच्चे है। एक की उम्र पांच साल दूसरा 10 साल का लड़का हैं। राजेश्वर शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में पत्नी से उसका अक्सर विवाद (Bhopal Crime News) होता था।

नशे की हालत में आया था घर

जांच अधिकरी ने बताया राजेश्वर रविवार रात शराब के नशे में घर आया था। पत्नी ने इस बात पर विरोध जताया। जिसके बाद राजेश्वर इसी बात से नाराज हो गया। पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में सोने चली गई। रात साढ़े बारह बजे पत्नी की नींद खुली तो राजेशवर बाहर के कमरे में फंदे (Rajesgwar Hanging Case) से लटका था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर मर्चूरी रूम भेज दिया था। सोमवार पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार शोकाकुल माहौल में है इसलिए किसी के बयान नहीं हुए है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस को देखकर ऐसे भागा तो हुई शंका 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!