Bhopal Suicide Case: बिजली विभाग के कर्मचारी समेत दो ने की आत्महत्या

Share

Bhopal Suicide Case: घटना स्थल से कोई सुसाइड़ नोट नहीं हुआ बरामद, पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा

 

Bhopal Suicide in MP
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बिजली विभाग के कर्मचारी ने फांसी लगा ली है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। आत्महत्या (Bhopal Suicide Case) की ठोस वजह पुलिस को फिलहाल पता नहीं चली है। इधर, एक मुक बधिर युवक भी फंदे पर झूल (Bhopal Hanging Case) गया। दोनों के शव पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

किराए के मकान में रहता है परिवार

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि अशोक सैनी पिता जगदीश सैनी (Jagdish Seni) उम्र 20 साल बिजली विभाग में कर्मचारी था। अशोक मूलत: बड़बई का रहने वाला था। उसका पूरा परिवार वहीं रहता है। नौकरी के कारण अशोक रतन कॉलोनी करोंद में किराए से रहता था। बुधवार उसके एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया था। बार—बार फोन करने पर भी जब अशोक ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने उसके भाई संतोष सैनी से बात की थी। संतोष उससे मिलने पहुंचा था। दरवाजा नहीं खोलने पर उसे संदेह हुआ था। दरवाजा तोड़ने पर अशोक पंखे के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका (Jagdish Seni Suicide Case) हुआ था। पुलिस को कोई सुसाइड़ नोट बरामद नहीं हुआ है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें: त्यौहार पर मायके जाने से नाजार महिला ने लगाई फांसी
मुक बधिर भी था

बजरिया थाना पुलिस ने बताया कि आसिफ खांन (Asif Khan Hanging Case) पिता रियाज उम्र 26 साल ने खुदकुशी कर ली। सूचना पुलिस को बुधवार शाम 6:30 बजे पड़ोस में रहने वाले सलीम खांन ने दी थी। आसिफ नव बहार कॉलोनी में रहता था। बचपन से ही आसिफ मुक बधिर था। रक्षाबंधन पर परिवार कटनी गया था। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। पिता कोच फैक्ट्री में पहले काम करते थे। घटना वाली शाम 5 बजे सलीम ने उसे फंदे पर लटका देखा था। इससे पहले परिवार उसको फोन लगा रहा था। पुलिस को मुध बधिर के प्रमाण मिल गए हैं जबकि मानसिक रोगी होने का कोई प्रमाण पुलिस को नहीं मिला है। पीएम के बाद परिजन उसका शव लेकर जबलपुर रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में अब एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!