Bhopal Rape Case: पति की मौत के बाद पड़ोसन को ऐसे बनाया निशाना

Share

Bhopal Rape Case: मोबाइल दुकान चलाने वाले आरोपी ने झांसे का ऐसे बिछाया था जाल

Bhopal Rape case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Rape Case) विधवा हुई महिला पर समाज के बुरे लोगों की नजरें खराब हो गई। आस—पास रहने वाले लोग उस पर डोरे डालने लगे। विधवा ने लोगों को उसका हितेषी समझा। लेकिन, वह उन लोगों की नीयत से अनजान रही। इस कारण वह झांसे के फेंके हुए जाल में फंसती चली गई। यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh Rape Case) का है। आरोपी पड़ोसी युवक है जिसने विधवा हुई महिला के शरीर के साथ दो साल तक खेलता रहा। आरोपी ने पूरी तरह से जाल में फंस जाने के बाद महिला को धमकाना शुरु कर दिया था। इसलिए वह पुलिस के पास जाने का साहस नहीं कर पा रही थी। हालांकि खबर पुलिस तक पहुंची तो उसको दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले बने संबंध, फिर गर्भपात, फिर सगाई, फिर दूसरी शादी जाने क्यों

पति की ऐसे हुई मौत

 

शाहजहांनाबाद पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की उम्र 30 साल है। वह झुग्गी बस्ती इलाके की रहने (Bhopal Shahjhanabad Rape Case) वाली हैं। महिला के  पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद गृहस्थी और बच्चों की देख रेख के लिए उसके कंधे पर बोझ आ गया था। इसलिए महिला को प्रायवेट नौकरी करना पड़ रही थी। उसके दहलीज लांघते ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी अनस (Anas) की बुरी नीयत उस पर पड़ गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हाथ में मेंहदी लगाकर होने वाली दुल्हन पहुंची थाने

ऐसे फंसाया जाल में

आरोपी अनस महिला के ही मोहल्ले में रहता है। इसलिए उसकी बातचीत होती थी। अनस खुद की मोबाइल दुकान चलाने का काम करता हैं। महिला अक्सर अनस की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाया करती थी। इसी बहाने उसकी जान—पहचान हो गई थी। पहचान की आड़ में अनस अक्सर महिला के घर आने—जाने लगा। धीरे—धीरे महिला को उसने बातों में फंसाना शुरू कर दिया। उसके बच्चों का ध्यान रखने का दिखावा करने लगा था।

यह भी पढ़ें: मॉल में करते थे काम 6 साल बनाए अवैध संबंध

दो साल तक बनाता रहा संबंध

अनस ने सन् 2019 में महिला को शादी का झांसा देकर पहली बार उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। इसी तरह वह मौका पाकर अक्सर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब भी महिला शादी की बात करती तो वह बात टाल देता था। दोनों का इसी बात को लेकर विवाद होने लगा था। जब महिला ने पुलिस की धमकी दी तो अनस ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकी से महिला डर गई थी।

ऐसे पहुंची महिला थाने

अनस की धमकियों से महिला डर गई थी। जिसके बाद उसने अनस से दूरियां बना ली थी। सोमवार 6 जुलाई को महिला हिम्मत करके थाने पहुंच गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने शाम 7 बजे आरोपी अनस के खिलाफ धारा 376 2 एन, 506 बलात्कार और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ घंटों बाद ही आरोपी अनस को शाहजहांनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: कोचिंग के कारण थाने में जाने के लिए हुई मजबूर
Don`t copy text!