Bhopal Rape Case : सगाई, गर्भपात के बाद दूसरी शादी

Share

Bhopal Rape Case : मेट्रोमॉनियल साइट से हुई युवती की पहचान के बाद आरोपी ने कई बार झांसा देकर किया बलात्कार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बलात्कार (Bhopal Rape Case) का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में लव, सेक्स और धोखा (Bhopal Love, Sex And Dhokha Case) की तर्ज पर सब​कुछ है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार  का मामला दर्ज किया है। जिस युवती ने यह मुकदमा दर्ज कराया है उसकी सगाई से पहले शारीरिक संबंध भी बन चुके थे। इस संबंधों के बाद उसका गर्भपात भी हुआ। जब बात शादी के डोर में बंधने की आई तो उसके प्रेमी ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया।

यहां हुआ था पहली बार बलात्कार

शाहपुरा थाना पुलिस ने 23 जून की रात लगभग 11 बजे धारा 376/506 (बलात्कार और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। घटना सबसे पहले नवबंर, 2018 में हुई थी। शिकायत करने वाली युवती की उम्र 32 साल है जो कि इटारसी (Itarasi News) की रहने वाली है। उसकी पहचान आरोपी संदीप रमतानी (Sandip Ramtani) के साथ हुई थी। यह पहचान रिश्ता तलाशते वक्त मेट्रोमॉनियल साइट से हई थी। इसी पहचान के बाद शाहपुरा स्थित विष्णु हाईटेक सिटी (Vishnu Hightech City Me Balatkar) में युवती के साथ पहली बार बलात्कार किया गया था।

यह भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के सपने अभी दूर लेकिन उसको बनाने किए गए खंडहर मकानों में यह हो रहा 
शादी का दिखाया सपना

आरोपी संदीप रमतानी (Sandip Ramtani Rape Case) ने अपना बायोडाटा मेट्रोमोनियल साइट पर शादी के लिए लोड किया था। आरोपी संदीप रमतानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में रहता है। इसके बाद वह युवती से शादी का झांसा देकर इटारसी में भी बलात्कार (Itarasi Rape Case) कर चुका है। उस वक्त वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। इटारसी में नवंबर, 2018 में उसने संबंध बनाए थे। दोनों के बीच अक्सर सोशल साइट पर चैटिंग (Bhopal Social Site Chating) होती थी। इस संबंध के बाद युवती गर्भवती हो गई। यह पता चलने के बाद दोनों परिवार ने दिसंबर, 2018 में सगाई भी कर दी। इस सगाई के बाद फिर युवती के जीवन में मोड़ आ गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: घर मालिक को संपत्ति में बना दिया गवाह

यह भी पढ़ें: नहा रही बहू को वेंटीलेशन से झांककर देखता था जेठ, पकड़ाया तो बहू को नहीं छोड़ा
शादी के मंडप से गायब

सगाई के बाद उसको एक दिन पेट दर्द हुआ। जिसके बाद वह बंसल अस्पताल (BanSal Hospital) पहुंची। वहां अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया। इस बात की जानकारी संदीप रमतानी (Sandip Ramtani Ne Balatkaar Kiya) को भी दी गई थी। आरोपी संदीप रमतानी के खिलाफ मामला तब दर्ज किया गया जब युवती को पता चला कि वह दूसरी शादी (Bhopal Dusri Shadi Ka Mamla) करने जा रहा है। उसने युवती को अंधेरे में रखकर मार्च, 2020 में लॉक डाउन से पहले दूसरी युवती से सगाई कर ली। उसकी शादी 25 जून को होने वाली थी। जिसकी खबर पुलिस को लगी तो संदीप रमतानी मंडप से गायब हो चुका था।

दहेज की मांग करने लगे

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी दूसरी जगह सगाई की बात पता चली तो संदीप रमतानी (Sandip Ramtani Balatkaar Ka Mamla) का परिवार दहेज मांगने लगा। उनका कहना था कि वह रिश्ता तभी करेंगे जब वह दहेज में 10 लाख और कार लेकर आए। परिवार इसके लिए भी तैयार हो गया था। लेकिन, संदीप रमतानी ने इसके बावजूद झांसा देकर दूसरी जगह शादी करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि संदीप रमतानी के मिलने पर कई अन्य बिंदुओं का खुलासा हो सकेगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईएएस कॉलेज बस ड्रायवर को पीटकर अधमरा किया
Don`t copy text!