Bhopal Rape Case: शादी का झांसा देकर नाबालिग से ज्यादती

Share

खंडहर हो चुके सरकारी मकानों में की थी दरिंदगी

Bhopal Minor Rape Case
गिरफ्तार आरोपी सलमान कड़वी

भोपाल। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए खाली कराए गए सरकारी मकानों में नाबालिग से बलात्कार (Bhopal Minor Rape Case) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादी करने का झांसा देकर (Bhopal Rape Case) बलात्कार कर रहा था।

चौबीस घंटे में गिरफ्तार

टीटी नगर पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी। आरोपी सलमान (Salman) पिता सिकंदर कड़वी उम्र 18 साल है। वह गोविंदपुरा स्थित सुदामा नगर का रहने वाला है। नाबालिग यहां झुग्गी बस्ती में रहती है। उसके परिवार की झुग्गी तोड़कर मकान बनाया जा रहा है। इसलिए उसको अस्थायी मकान बनाकर सरकार ने दिया है। पीड़ित बालिका की उम्र 16 साल है। पुलिस ने सलमान के खिलाफ धारा 376/5/6 ज्यादती और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

अदालत में किया गया पेश

पुलिस ने बताया कि सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया है कि वह लड़की से प्यार करता था। वह उससे शादी का झांसा देकर ज्यादती कर रहा था। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। जहां से उसको जेल भेजने संबंधित आदेश पर फैसला होगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: डैम के नजदीक डूबकर नाबालिग की मौत 
Don`t copy text!