Bhopal Rape Case: मॉल में काम करते थे, 6 साल तक बनाए संबंध

Share

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को दबोचा

Bhopal Rape Case
आरोपी राहुल मीणा

भोपाल। मॉल में काम करने के दौरान हुई पहचान के बाद युवक—युवती के बीच मधुर संबंध (Bhopal Madhur Sambamdh) बन गए। यह संबंध कुछ दिनों बाद अवैध रिश्तों में भी तब्दील हो गए। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती (Bhopal Rape Case) की। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार (Bhopal Rape Ka Aaropi Arrest) कर लिया है। उसको अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही हैं।

 

घर ले जाकर बलात्कार

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि 24 जून की शाम 5 बजे धारा 376/506 बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी राहुल मीणा (Rahul Meena) है। वह एमपी नगर स्थित एक मॉल में नौकरी करता था। उसी मॉल में गोविंदपुरा निवासी युवती नौकरी करती थी। दोनों की पहचान दोस्ती में बदल गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने युवती को अपने बैरागढ़ स्थित घर बुलाया। यहां उसने झांसा देकर ज्यादती की।

 

भाई के घर पर ज्यादती

पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह आरोपी को अगस्त, 2013 से पहचानती है। दोनों के बीच अप्रैल, 2019 तक कई बार संबंध बनाए थे। दोनों के बीच ब्रेक अप भी हो गया था। लेकिन, आरोपी फिर से उसको परेशान कर रहा था। इस कारण पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से संबंधित मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। कुछ तस्वीरें दोनों के साथ की है वह भी जब्त की जा रही हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच वाहन चोरी 
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!