Bhopal Crime News : लव मैरिज की बात पर भिड़े परिवार

Share

Bhopal Crime News : पार्किग के विवाद पर छुरियां चली तो वर—वधु पक्ष के मामले में काउंटर मुकदमे दर्ज

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लव मैरिज के लिए दस्तावेज बनाने एक वकील के यहां पहुंचे वर—वधु के पक्ष आपस में भिड़ (Bhopal Beaten Case) गए। वहीं पार्किग के विवाद पर दो गुटों में जमकर छुरियां चली। दोनों घटनाएं मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इन दोनों घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी (Bhopal Attack Case) है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में सभी पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज करते हुए काउंटर मुकदमे दर्ज किए हैं।

घर से भाग गए थे लड़का—लड़की

गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना नेहरु मार्केट में 25 जून की दोपहर लगभग सवा तीन बजे की है। यहां राजकुमार टुने (Rajkumar Tune) और मंतु चौटेले का परिवार वकील के चैंबर में पहुंचा था। राजकुमार का भाई और मंतु चौटेले की बेटी घर से चले गए थे। दोनों एक—दूसरे को प्यार करते हैं। वापस आने पर दोनों परिवार में शादी (Shadi Ki Baat Par Vivad) कराने पर सहमति बनी थी। इसके लिए यह परिवार नेहरु मार्केट पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: अदालत की स्टेनो के साथ पुलिस विभाग के सूबेदार ने झांसा देकर यह किया
इस बात पर हुआ विवाद

राजकुमार पेंटर का काम करता है। वहीं मंतु चौटेले (Mantu Choutele) सफाई का ठेका लेता है। दोनों परिवार महिला वकील के पास पहुंचा था। यहां पथराव भी हुआ जिसमें मंतु की कार फूट गई। राजकुमार का कहना था कि लड़की के पिता बारात छतरपुर ले जाने के लिए दबाव डाल रहे थे। परिवार नौटरी पर शादी करने की बजाय मंदिर में फेरे दिलाना चाह रहा था। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर दीपक, मंतु और कामता प्रसाद के तो उधर मंतु की शिकायत पर राजकुमार, अनिल और बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Police Commissioner System : प्रदेश के बड़े जिलों से शुरू की जा सकती है एक्सरसाइज

यह भी पढ़ें: भाजपा के राज में विश्व हिन्दू परिषद के नेता को सरेराह ऐसे मारा
वाहन निकालने पर हमला

इधर, अशोका गार्डन थाना पुलिस ने नवाब कॉलोनी में हुई छुरीबाजी के मामले में काउंटर मामला दर्ज किया है। घटना 25 जून की रात लगभग 9 बजे की है। एक पक्ष मोहम्मद इरशाद पिता शरीफ उम्र 58 साल है। इस मामले में आरोपी जैनुअल, राशिद, फौजिया और सालार हैं। वहीं दूसरे पक्ष मोहम्मद राशिद पिता अयूब उम्र 39 साल की शिकायत पर अयान, अनस और इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों परिवार घर के नजदीक पार्क में अपने—अपने वाहन पार्क करते थे। इन वाहनों को निकालने पर अक्सर विवाद होता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!