Bhopal Rape Case : स्टेनो के साथ सूबेदार ने किया बलात्कार

Share

Bhopal Rape Case: पुलिस रेडियो शाखा में तैनात सूबेदार घर में घुसकर धमकाने पहुंचा

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रदेश की एक अदालत में तैनात महिला स्टेनो से पुलिस विभाग के सूबेदार ने ज्यादती (Bhopal Rape Case) की। पीड़ित महिला और आरोपी दोनों एक शहर के हैं। इसलिए एक—दूसरे को पहचानते हैं। पहले दोनों के बीच शादी होने वाली थी। लेकिन, स्टेनो को धोखा देकर आरोपी ने शादी कर ली। अब महिला की शादी हो गई तो सूबेदार उसको परेशान करने लगा। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। यहां दोनों पोस्टिंग के दौरान मिलते—जुलते थे। केस डायरी भोपाल पुलिस को इंदौर (Indore Crime News) से मिली है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कोई जवाब नहीं दे सकी है।

मालवीय नगर में हुई वारदात

एफआईआर जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 24 जून की शाम साढ़े सात बजे दर्ज की है। आरोपी रामेश्वर दयाल चौधरी (Rameshwar Dayal Choudhry) है। वह पुलिस रेडियो शाखा में सूबेदार है। रामेश्वर दयाल चौधरी मूलत: शिवपुरी (Shivpuri News) का रहने वाला है। उसकी पहचान पीड़ित युवती से जनवरी, 2016 से थी। पीड़िता की उम्र 28 साल है। वह पहले भोपाल में भी तैनात थी। इसी दौरान आरोपी से उसका मेलजोल बढ़ा था। दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे। लेकिन, रामेश्वर दयाल चौधरी ने स्टेनो को धोखा दे दिया।

यह भी पढ़ें: भोपाल के एक बिल्डर की रोचक कहानी, सगाई, दहेज और फिर बलात्कार

छेड़छाड़ और बलात्कार का मामला

पुलिस ने आरोपी रामेश्वर दयाल चौधरी के खिलाफ बलात्कार (Steno SE Subedar Ne Kiya Balatkar) के अलावा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की भी धारा लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। जब रिश्तों की बात चली तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। इसलिए स्टेनो ने उसको भूलाना मुनासिब समझा। लेकिन, आरोपी को महिला के रिश्ते की खबर लगी तो वह उसको धमकाने पहुंच गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। घटना की शुरुआत भोपाल से हुई थी इसलिए इंदौर पुलिस ने केस डायरी भोपाल भेज दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग दलित से छेड़छाड़ का आरोप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!