Bhopal Crime News:  युवक की गर्दन पर मारी छुरी

Share

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में मारपीट के 2 काउंटर मुकदमे दर्ज

Bhopal Crime News
File Image

भोपाल। पड़ोसी ने युवक पर छुरी से हमला कर दिया। यह वार उसकी गर्दन पर लगा था। दोनों पक्षों में नाली साफ करने को लेकर विवाद शुरु हुआ था। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। इधर, पुरानी रंजिश में पड़ोसियों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने क़ाउंटर मुकदमे दर्ज किए हैं।

बुजुर्ग पर किया हमला

घटना शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पहली शिकायत 72 वर्षीय इसरार हुसैन (Israar Hussain) ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार को घर के सामने नाली में कचरा फंस गया था। बेटे सोहेल (Sohail) और राजा (Raja) के साथ उसे वे साफ़ कर रहे थे। जिससे नाली का पानी उनकी पीछे वाली गली में रहने वाले मंजर के घर में जाने लगा। जिसके बाद मंजर, उसके पिता और मसरूर इसरार और उसके बेटों के साथ गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर मंजर (Manjar) और मसरूर (Masroor) ने सोहेल और राजा पर छुरी से हमला कर दिया। सोहेल के गर्दन पर और राजा के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने इसरार पर भी हमला किया। इधर, दूसरे पक्ष ने भी इसरार और उसके बेटों के खिलाफ मारपीट का मुक़दमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मारपीट में उन्हें भी चोट आई हैं।

दो दिन पहले हुआ था विवाद

घटना पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर के पीछे बसी झुग्गी बस्ती की है। पहला पक्ष ईश्वर गुप्ता (Ishwar Gupta) पिता प्रभुलाल गुप्ता उम्र 23 साल का है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 9 बजे वह अपने घर के पास आग ताप रहे थे। तभी झुग्गियों में ही रहने वाला सूरज (Sooraj) उसके पास आया और गाली-गलौज करने लगा। बात मारपीट तक पहुँच गई। पुलिस के अनुसार सूरज और ईश्वर में दो दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद था। जिसे लेकर दोनों में हाथपाई हुई। उधर सूरज की पत्नी ज्योति श्रीवास (Jyoti Shreewas) ने भी ईश्वर गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो स्थानों से बाइक चोरी

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!