Bhopal Crime News: बाप—बेटे ने युवक के पेट में चाकू घोपा

Share

Bhopal Crime News: एक महीने पहले पीड़ित के चाचा से हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर मुकदमा

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चाचा से विवाद के चलते बाप बेटों समेत चार लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में एक व्यक्ति को चाकू पेट में लगा है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। विवाद एक महीने पहले पीड़ित के चाचा से हुआ था। झगड़े में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। जिसका अदालत में केस चल रहा है। इसी विवाद के आरोपियों ने भतीजे पर हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर मुकदमा (Bhopal Knife Stabbed) दर्ज किया है।

इन कारणों से हुआ था विवाद

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान (TI Jahir Khan) ने बताया चांद खा पिता अब्दुल शकूर उम्र 35 साल निवासी शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में रहता है। जहीर पेशे से आॅटो चालक है। एक महीने पहले चांद खां (Chand Khan) का विवाद आरोपी जुबेर के साथ हुआ था। विवाद में चांद खां को चोट आई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जुबेर के खिलाफ धारा 325 और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उसी केस के कारण जुबेर परेशान चल रहा था। जुबेर के मन में चांद खा को लेकर रंजिश थी। थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार शाम छह बजे चांद खां का भतीजा उसके दोस्त सादिक, रईस अरसा और वासिद सभी डेनी की पान दुकान के पास मजदूर नगर में बैठे थे। उसी समय जुबेर जो पेशे से आॅटो चालक है वह आया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुजारी के ड्रायवर का मोबाइल चोरी

भतीजे से हुआ विवाद

आॅटो में उसके पिता आरिफ उर्फ भैया (Arif@Bhaiya), मियां और मामा बैठे थे। चांद खां के भतीजे सादिक (Sadiq) को देखकर जुबेर उसके पास आया और बोला तू तेरे चाचा को समझा ले, ज्यादा हवा में उड़ रहा है। उसे तो जुबेर देख लेगा। इन्हीं बातों को लेकर सादिक और जुबेर का विवाद शूरू हो गया। देखते—देखते दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे। थाना प्रभारी ने बताया दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जुबेर के सिर में डंडा मार दिया। गुस्से में जुबेर ने छुरी निकाली और सादिक के पेट में (Bhopal Fatal Attack) मार दी। जिससे वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया।

चाकू मारकर किया लहुलूहान

सादिक को खून से लथपथ हालत में देख जुबेर के साथी फरार हो गए। सादिक के दोस्तों ने उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी जुबेर, फैजान, आरिफ उर्फ भैया, मियां मामा के खिलाफ धारा 307/294/506/34 (प्राण घातक हमला करने, गाली देने, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मामा को छोड़कर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया दूसरे मामले में पीड़ित जुबेर की तरफ से आरोपी साजिद, रईस, अरसा और वासिद (Wasid) के खिलाफ धार 294/323/506/34 (गाली देने, मारपीट करने, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आकृति ग्रीन कॉलोनी में चोरी की वारदात
Don`t copy text!