Bhopal News: कर्जदार से परेशान वृद्ध ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: सुसाइड नोट से सुलझी कहानी, मकान मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Economic Crisis Effect
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की ताजा न्यूज छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक वृद्ध की जहरीला पर्दाथ खाने से मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई थी। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें मृतक ने कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या (Bhopal Suicide News) करने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट को आधार मानते हुए परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए थे। जिसके बाद पुलिस ने मकान मालिक और अन्य दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

सूदखोर कर रहे थे परेशान

छोला मंदिर थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से छह नवंबर की रात लगभग नौ बजे एक वृद्ध के मौत की सूचना मिली थी। छोला मंदिर पुलिस मर्ग 69/21 दर्ज कर जांच में लिया था। मृतक मेवालाल यादव पिता स्वर्गीय नंदकू यादव उम्र 60 साल है। वह फेस—3 शिव नगर में किराए से रहता था। उसने पांच नवंबर को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। कमरे की तलाशी में पुलिस को मृतक के पलंग में गद्दे के नीचे एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में मेवालाल यादव ने लिखा था कि राहुल खटीक (Rahul Khatik) पिता जसवंत खटीक हनुमागंज स्थिल कबाडखाना इलाके में रहता है। उसके अलावा मकान मालिक अर्जुन मीना (Arjun Meena), गिरधारी मीना (Girdhari Meena) जो फेस—3 शिव नगर में रहते है। इनसे मेवा लाल ने पैसे उधार लिए थे। उधार लिए पैसे वह आरोपियों को नहीं लौटा पा रहा था। आरोपी उसे आए दिन धमकाते थे। उसे जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपियों की धमकी से वह तंग आ गया था। इस कारण वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। पुलिस ने आरोपी राहुल खटीक, अर्जुन मीना और गिरधारी मीना के खिलाफ धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाने और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: केस दर्ज कराने के बाद वापस लेने की धमकी
Don`t copy text!