Bhopal Hookah Bar Raid: आधी रात डेढ़ दर्जन गुड़गुड़ाते हुए मिले

Share

Bhopal Hookah Bar Raid: अवैध हुक्का बार चला रहे उसके मालिक समेत 17 आरोपी हुए गिरफ्तार

Bhopal Hookah Bar Raid
होटल में गिरफ्तार आरोपी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई जगहों पर अवैध हुक्का बार (Bhopal Hookah Bar Raid) संचालित हो रहे हैं। यह पूरी तरह से अवैध है। लेकिन, संरक्षण में यह अभी भी चल रहे हैं। ऐसे ही एक अवैध हुक्का बार पर बागसेवनिया थाना पुलिस ने सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात दबिश दी। यहां से संचालक समेत 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हुक्का बार में बर्थ डे पार्टी चल रही थी।

यह सामान हुए जब्त

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे (TI Sanjiv Choukse) ने बताया कि प्ले बॉय प्लेनेट होटल ओम नगर में रात करीब 11:30 बजे छापा मारा गया। यह हुक्का बार शाहवर चला रहा था। हालांकि शाहवर (Shahvar) के बारे में थाना प्रभारी से जानकारी मांगी गई तो वह ज्यादा कुछ बता नहीं सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तम्बाकू सिगरेट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मौके से हुक्का पीने का सामान, 7 पाइप और 7 मिंट बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: भर कर्फ्यू में चल रही थी रसूखदारों की पार्टी, युवक—युवती इस हालत में हुए थे गिरफ्तार

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने हुक्का बार मालिक शाहवर के अलावा अमित पटेल, अनुज, दीपेश साहू, सुरेन्द प्रजापति, नौमान अहमद, सिद्धार्थ मंडल, उत्कर्ष वाजपेयी, शिखर मलिक, ऋषि शर्मा, छत्रपाल प्रजापति, अनिकेत यादव, अंकित पटेल, राजेन्द्र धाकड़, सत्यम पटेल, अनुराग पटेल और फराज हुसैन को गिरफ्तार किया गयाा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Servant Stolen News: ठेकेदार के घर से आठ लाख का माल गायब, शक नौकरानी पर
Don`t copy text!