Trilogy Hookah Lounge : कर्फ्यू में हुक्का और शराब के साथ रसूखदारों का जश्न

Share

Trilogy Hookah Lounge : शराब और बीयर के प्यालो के साथ क्राइम ब्रांच ने दबोचा, आरोपियों में 7 युवतियां भी शामिल

Trilogy Hookah Lounge
पब में गिरफ्तार युवतियां जिनसे महिला पुलिस पूछताछ करते हुए

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस (Bhopal Corona Virus Effect) पैर पसार रहा है। इस कारण सरकार ने 10 दिन का लॉक डाउन (Bhopal Lock Down News) 24 जुलाई की रात 8 बजे से लागू किया है। लेकिन, इन तनाव और दहशत से परे रसूखदारों की एक पार्टी ट्रिलजी हुक्का लाउंज (Trilogy Hookah Lounge) में चल रही थी। इसकी सूचना व्हाट्स एप्प ग्रुप में साझा हुई तो क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch Raid) ने वहां जाकर दबिश दी। गुरुवार—शुक्रवार की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे शराब और बीयर के प्यालों के साथ जाम छलकाते 27 युवक—युवती मिले। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में हुक्का लाउंज के संचालक समेत वहां बर्थ डे पार्टी मना रहे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

व्हाट्स एप्प पर फैली थी खबर

शाहपुरा स्थित गुलमोहर कॉलोनी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री मुकेश नायक (Congres Leader Mukesh Nayak) का भवन है। इस भवन को चार महीने पहले मनोज चंदानी (Manoj Chandani) और जितेन्द्र मगनानी (Jitendra Magnani) ने किराए पर लिया था। जिस वक्त यह किराए पर लिया गया था तब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। यहां लॉक डाउन में पार्टी चलने और युवक—युवतियों के मौज की खबर व्हाट्स एप्प पर वायरल हुई थी। जिसके बाद गुरुवार की रात क्राइम ब्रांच ने शाहपुरा थाना पुलिस की मदद से यहां छापा (Bhopal Cop Raid) मारा। यहां एक बर्थ डे पार्टी चल रही थी।

यह भी पढ़ें : कोरोना की दहशत के बीच चिरायु अस्पताल की छत पर पॉजिटिव मरीजों का यह वाला डांस फैमस हो गया

जिसकी पार्टी उसके खिलाफ मुकदमे

Trilogy Hookah Lounge
नवेद गुप्ती से बर्थ डे केक काटता हुआ

भवन पर मनोज चंदानी और जितेन्द्र मगनानी ट्रिलजी नाम से हुक्का लाउंज (Trilogy Hookah Lounge) चला रहे थे। इस हुक्का लाउंज में पिपलानी में रहने वाले नावेद (Naved Khan) की बर्थ डे पार्टी चल रही थी। नावेद के बारे में क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली है कि उसके खिलाफ पिपलानी थाने में मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमा एमपी नगर थाने में भी दर्ज है। नावेद ट्रिलजी हुक्का लाउंज (Trilogy Hookah Lounge Raid) में गुप्ती से एक—दो नहीं बल्कि सात बड़े केक काट रहा था। ऐसा करते हुए वीडियो भी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बंगलों पर काम करने वाली महिला से छेड़छाड़

हुक्का लाउंज के मालिक फरार

एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ (ASP Crime Branch Gopal Dhakad) ने बताया कि हुक्का लाउंज में 26 पुरुष और 7 महिलाएं मिली हैं। इसके अलावा वहां हुक्का में इस्तेमाल किए जाने वाले अलग—अलग 14 तरह के फ्लैवर भी मिले है। नावेद के कब्जे से गुप्ती भी मिली है। इसलिए आर्मस एक्ट के अलावा लॉक डाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि जिन्होंने संपत्ति किराए पर ली है वह घर से फरार है। ट्रिलजी हुक्का लाउंज में मैनेजर रवि और दीक्षा भी मिले थे। उन्हें भी आरोपी इस मामले में बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का चर्चित नाम प्यारे इन कारनामों से हो गया फैमस

स्टंट राइडर भी आरोपी

हुक्का लाउंज गेट के बाहर का दृश्य

क्राइम ब्रांच ने स्टंट मानिया से फैमस हुए आरोपी बाबर खान (Stunt Rider Babar Khan) को गिरफ्तार किया है। बाबर खान कोहेफिजा इलाके का रहने वाला है। इसके अलावा पुलिस ने मोहनिश पिता जमील उम्र 27 साल निवासी अफजल कॉलोनी, जिंसी जहांगीराबाद, अमीर हसन पिता शमीम हसन उम्र 32 साल निवासी ताज कॉलोनी मॉडल स्कूल शाहजहांनाबाद, हमदान पिता आफाक अहमद उम्र 22 साल निवासी निजामुद्दीन कॉलोनी पिपलानी, आलोक सिंह राजपूत पिता लालजी राजपूत उम्र 25 साल छत्रसाल नगर इंद्रपुरी, मोहम्मद उबेस पिता मोहम्मद शफीक उम्र 28 साल मोचियान गली जुमेराती, धर्मेन्द्र पिता विजय राम उम्र 28 साल निवासी नेहरु नगर अशोका गार्डन को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : राजधानी का यह शॉर्ट एनकाउंटर जो कानपुर के विकास दुबे की तरह लगा तो दूसरे दिन मीडिया में कोई हल्ला ही नहीं हुआ
निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष थाने पहुंचे

सूत्रों ने बताया कि इस छापे की कार्रवाई के बाद नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रहे मोहम्मद सगीर (Mohmmed Sagir) भी क्राइम ब्रांच पहुंचे थे। बताया जाता है कि वे थाने में किसी व्यक्ति की सिफारिश के लिए आए थे। इस मामले में उनसे प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई लेकिन फोन बंद आ रहा था। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में फैज पिता चंदू शरीफ उम्र 28 अफजल कॉलोनी, मसनून पिता चांद खां उम्र 22 साल बरखेड़ी चौराहा दीवानगंज रायसेन, अरशद बेग पिता जाहिद बेग 27 साल इस्लामपुर, कुश गौर पिता मुन्नालाल गौर 21 साल सोनागिरी पिपलानी, शाहजीन पिता खलील खान उम्र 25 साल सोनागिरी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बंजारी चौराहा पर मजदूर का शव मिला 

मैनेजर भी आरोपी

Trilogy Hukka Lounge
गोपाल धाकड़, एएसपी क्राइम ब्रांच, भोपाल

अयाज कुरैशी पिता शहजाद कुरैशी 27 साल चौकसे नगर, मोनू बाथम पिता सोहन लाल उम्र 24 साल तलैया, बाबर खान पिता जफर खान उम्र 27 साल सहगल टॉवर कोहेफिजा, ईशान पिता जहूर खान उम्र 27 जेके शादी हॉल जहांगीराबाद, समी उल्ला पिता शफी उल्ला उम्र 25 साल झदा कॉलोनी, सैयद अकबर अली पिता सैयद तकबीर उम्र 23 साल आशा अपार्टमेंट कोहेफिजा, राजा यादव पिता रमेश यादव अरेरा कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें : बिजली का बिल जमा नहीं करने पर विभाग बाइक से लेकर घर भी नीलाम कर देगा

यह है बचे हुए आरोपी

इसके अलावा फैज अंसारी पिता साजिद अंसारी घोड़ानक्कास, रोहित रजक पिता कमलेश रजक सतपुड़ा भवन के नजदीक जहांगीराबाद, पंकज रजक पिता दिलीप रजक संजय नगर शाहजहांनाबाद, अजय बाल्मिकी पिता दिलीपी बाल्मिकी बाबा नगर शाहपुरा, आशीष रजक पिता अशोक रजक वल्लभ भवन गेट के पास, अमन मालवीय पिता सुरेश मालवीय राजीव नगर अयोध्या नगर, कृरवि राय पिता पीके राय सोनागिरी। इसके अलावा महिला आरोपियों के नाम क्राइम ब्रांच ने परिवर्तित करके दिए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!