Bhopal Chit Fund Case: चपरासी से डायरेक्टर बना जालसाज सलाखों के पीछे पहुंचा

Share

Bhopal Chit Fund Case: पांच साल से थी तलाश, राजस्थान के धौलपुर से हुआ गिरफ्तार

Bhopal Chit Fund Case
एमपी नगर थाने में गिरफ्तार बचन सिंह कुन्तल

भोपाल। मध्य प्रदेश के नागरिकों की कमाई चिटफंड (Bhopal Chit Fund Case) में लगाकर रातों रात गायब हुई एक कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वह कभी उसी कंपनी में चपरासी हुआ करता था। लेकिन, मालिक का साथ मिलता गया और वह कंपनी में डायरेक्टर बन बैठा था। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। आरोपी की तलाश पिछले पांच साल से पुलिस को थी। उस पर तीन हजार रुपए का इनाम भी था। आरोपी को राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

फोटो कॉपी की दुकान खोली

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी बचन सिंह कुन्तल पिता बृजेन्द्र सिंह कुन्तल उम्र 40 साल को धौलपुर से हिरासत में लिया गया। बचन सिंह कुन्तल (Bachan Singh Kuntal) के खिलाफ जून, 2015 में एमपी नगर थाने में जालसाजी, मप्र निक्षेपों के हितों का संरक्षण और आरबीआई अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। आरोपी चंबल मालवा नाम से कंपनी (Chambal Malva Fake Company) चलाता था। इस कंपनी की कई ब्रांच थी। जिसमें प्रकाश प्रॉपर्टी, साई प्रकाश इंश्योरेंस (Sain Prakash Insuarance) समेत कई अन्य नाम से यह फर्म चल रही थी। आरोपी ने कई लोगों का पैसा कंपनी में यह बोलकर लगाया था कि वह उसको दुगना (Bhopal Investment Cheating Case) करके देगा। लेकिन, मैच्योरिटी की बारी आई तो वह धौलपुर भाग गया और वहां जाकर फोटो कॉपी की दुकान खोल ली।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सास—बहू विवाद में पार्टी बनी पुलिस

यह भी पढ़ें: एक ही शहर में दफ्तर बदलती थी यह कंपनी जिसके तीन मालिकों ने सैंकड़ों लोगों को लगाया था चूना

पहले एक आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Chit Fund Case
गिरफ्तार आरोपी बचन सिंह कुन्तल

मामले की जांच कर रहे अधिकारी एसआई आरपी यादव (SI RP Yadav) ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (Pushpendra Singh Baghel) पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पुष्पेन्द्र फिलहाल जेल में बंद है। पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने ही कंपनी में बचन सिंह कुन्तल को पहले पार्टनर फिर डायरेक्टर बना दिया था। यह कंपनी नोयडा, मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में चल रही थी। मामले की शिकायत (Bhopal Fraud Company Scam) शारदा बाई परमार ने की थी। बचन सिंह कुन्तल के पिता पीडब्ल्यूडी से रिटायर है और धौलपुर (Dhulpur) में रहते हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!