Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर बनाए थे जिस आरोपी ने संबंध उसके परिजनों ने थाने में दर्ज कराया प्रकरण, गैस चूल्हा लेकर घर में अपना हिस्सा मांगने पहुंची थी, उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही पुलिस, छह महीने के भीतर में दूसरी बार हुआ हंगामा

भोपाल। गैंगरेप पीड़िता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसको शादी करने का झांसा देकर शादीशुदा आरोपी ने बलात्कार किया था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र का है। छह महीने से आरोपी परिवार से संपत्ति पर अपना हिस्सा मांग रही थी। जिस कारण वह पहले भी घर के सामने आकर हंगामा कर चुकी है। दो दिन पूर्व हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दो मामलों में पीड़िता को ही जेल दाखिल कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के सामने मचाया गदर
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता मूलत: बैतूल (Betul) की रहने वाली है। उसके साथ बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात हुई थी। इस मामले में चार आरोपी थे। उसको अगवा करके बंधक बनाकर यूपी में गैंगरेप किया गया था। इस मामले में बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया था। इसी प्रकरण में मदद करने के दौरान उसकी पहचान अवधपुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू फोर्ट एक्सटेंशन कॉलोनी (New Fort Extension Colony) में रहने वाले सतीश मौर्य (Satish Maurya) के संपर्क में आई थी। उसने अपने आपको अविवाहित बताते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान पता चला कि वह शादीशुदा है। उसने कहा कि वह उससे तलाक लेने वाला है। यह बोलकर उससे आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी। आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया था। जब उसने दबाव बनाया तो आरोपी सतीश मौर्य शादी से मुकर गया। जिस कारण पिपलानी (Piplani) थाने में पीड़िता ने उसके खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। इस प्रकरण में पिपलानी थाना पुलिस ने काफी दिनों तक उसकी गिरफ्तारी भी नहीं की थी। उसकी गिरफ्तारी के कुछ महीने बाद ही उसकी जमानत भी हो गई। पिपलानी थाना पुलिस इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी हैं। पीड़िता पिपलानी थाना पुलिस की जांच से भी संतुष्ट नहीं थी। इस कारण वह छह महीना पहले भी आरोपी सतीश मौर्य के घर धरना देने पहुंची थी। उसने काफी हंगामा किया था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति को उसकी पहली पत्नी ने छुपा दिया है। वह जीवित है या नहीं इस संबंध में पुलिस भी पता नहीं लगा रही है। लेकिन, अवधपुरी थाना पुलिस ने पहली बार हुए हंगामे के दौरान कुछ नहीं किया। इधर, दूसरी बार आरोपी के घर पहुंची पीड़िता ने जमकर उत्पात मचाया। फिर उसे थाने ले जाया गया तो वहां उसने जमकर पुलिस अधिकारियों के सामने ही गदर मचा दिया। जिस कारण उसके खिलाफ आरोपी के रिश्तेदार की शिकायत पर प्रकरण 95/25 दर्ज किया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।