Bhopal Rape Case: नशे की हालत में दोस्त की नीयत बदली

Share

Bhopal Rape Case: दोस्त की मदद से खंडहरनुमा मकान की छत पर बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। जिस युवती की व्यक्ति मदद करता था उसकी नीयत नशे की हालत में बदल गई। उसने अपने दो दोस्तों की मदद से उसको खंडहरनुमा मकान की छत पर ले गया। वहां उसके साथ ज्यादती (Bhopal Rape Case) की गई। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। मामले की खबर मिलने पर डीआईजी इरशाद वली स्वयं थाने पहुंच गए थे। इस मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 20 साल है। वह एक मोबाइल की दुकान पर काम करती है। वह मुख्य आरोपी देव सिंह को पहचानती है। घटना वाले दिन पीड़िता देव सिंह की मोपेड उससे मांगकर गई थी। जिसको लौटाने वह रात को आई थी। उस वक्त आरोपी देव सिंह (Dev Singh) दोस्तों कालू उर्फ गिरधर तनवानी और आकाश मालवीय (Akash Malviya) के साथ शराब पी रहा था। उसी वक्त पीड़िता आ गई। वह उसको जबरिया दोस्तों की मदद से छत पर चला गया। वहां ले जाकर देव सिंह ने बलात्कार किया था।

आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 4 अक्टूबर की रात एक बजे गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। एक घंटे बाद युवती थाने पहुंच गई। उसने पूरी घटना का खुलासा किया। जिसके बाद देवसिंह राठौर पिता फूंदी लाल उम्र 40 साल निवासी ओल्ड डेरी फॉर्म के पास, कालू उर्फ गिरधर तनवानी (Kalu@Girdhar Tanvani) उम्र 34 साल निवासी हाई स्कूल के पीछे और आकाश मालवीय (Akash Malviya) पिता किशन लाल मालवीय उम्र 21 साल निवासी नंदा नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भाभी से बलात्कार करने वाला देवर हिरासत में लिया गया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!