Bhopal News: बच्चों के विवाद पर लट्ठबाजी

Share

Bhopal News: महिला को शरीर के इस नाजुक अंग में पड़ोसियों ने किया डंडे से प्रहार, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बच्चों के झगड़े में बड़े कूद गए। उसके बाद जो लट्ठबाजी हुई उसने अच्छा—बुरा कुछ नहीं देखा। य‍ह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। जिसमें जख्मी एक महिला को शरीर के काफी नाजुक अंग पर बुरी तरह से प्रहार किया गया। यह तब हुआ जब आरोपी उसके पति को पीट रहे थे। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने यह शब्द लिखकर एफआईआर की गंभीरता को हल्का बनाया

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह मामला 30 दिसंबर, 2023 की दोपहर लगभग एक बजे हुआ। जिसकी शिकायत महिला के 29 वर्षीय पति ने दर्ज कराई। वह पिपलानी के नजदीक डी—सेक्टर में रहता है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। उसने बताया कि पति—पत्नी घर पर बैठे थे। तभी पडोसी रवि, बॉबी और अंशु आए। वे पहले बच्चों के विवाद को लेकर गाली—गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी डंडा लेकर युवक पर टूट पड़े। पत्नी बीचबचाव करने आ गई। जिस कारण उसके दाहिने कान, कंधे और उसके सीने में चोट लगी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 929/23 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। जख्मी पति की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पति को कमर के नीचे चोट लगी है। जिसके बाद दंपत्ति थाने की बजाय इलाज कराने जेपी अस्पताल (JP Hospital) चले गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब नीति के समाज में सामने आने लगे साइड इफेक्ट
Don`t copy text!