Bhopal News: पहले चलने के लिए अश्लील इशारे किए फिर आकर पीटा

Share

Bhopal News: मोबाइल पर एक लड़के से बात भी कराई, थाने में पूर्व से कर रही है पीड़िता शिकायतें, हमलावरों की पहचान अभी होना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला अपराधों के आंकड़ों पर पर्दा डालकर उसे दबाने के मामले जगजाहिर है। वहीं भोपाल (Bhopal News) शहर में महिला सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक है। ताजा घटना भोपाल शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। यहां एक कामकाजी महिला के साथ आधी रात को दो असामाजिक तत्वों ने अश्लील बातें बोलकर उसे चलने के लिए कहा। इसके बाद वह वापस लौटे और उसे पीटकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में सामान्य मारपीट की धारा लगाई है।

कहानी में पर्दा डाल रखा है पुलिस ने

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 37 साल है। वह शादीशुदा महिला भी है। पीड़िता प्रायवेट नौकरी करती है। घटना 22 अप्रैल की रात साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। वह काम से छूटकर अपने घर जा रही थी। उसने चेतक ब्रिज से ई—रिक्शा पकड़ा। लेकिन, मोती नगर (Moti Nagar) के पास ई—रिक्शा की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इस कारण वह पैदल जाने लगी। अभी वह मोती नगर से हटाकर ब्रिज के नीचे खोली गई वाइन शॉप के सामने पहुंची थी। तभी बाइक (Bike) पर सवार दो लड़के उसके पास आए। उन्होंने उससे कहा कि वह उनके साथ चल रही है। यह बात आरोपियों ने आपत्तिजनक तरीके से उसे बोली। इसके बाद वे दोनों वहां से चले गए। कुछ मिनट बाद वापस लौटे तो उनमें से एक लड़का बोला यह ​तो वही लड़की है। उसने किसी को फोन लगाया। लाउड स्पीकर में बातचीत करते हुए मोबाइल पर लड़के से बोला कि हमने उस लड़की को तलाश लिया है। उसने कहा कि उसे मारो वह बहुत शिकायतें उसके खिलाफ थाने में कर रही है। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इस संबंध में उसने 23 अप्रैल को थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस इस प्रकरण में मूल तथ्यों को दबाने का प्रयास कर रही है। खबर है कि प्रकरण से जुड़े आरोपियों को जांच के नाम पर किसी दूसरे थाने ने मामले को दबा रखा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग लड़की की तस्वीर एडिट करके फेसबुक पर की पोस्ट 
Don`t copy text!