Bhopal Fraud Case: पति का संकट दूर करने पत्नी ने ठग को सौंप दिए जेवरात

Share

Bhopal Fraud Case:पूजा—पाठ के बहाने शातिर जालसाज ले भागा डेढ़ लाख के जेवरात

Bhopal Fraud Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शातिर जालसाज का कारनामा सामने आया है। वह एक मकान में पहले भीख मांगने घुसा। फिर उसने दान देने आई महिला के पति पर संकट बताकर पूजा—पाठ कराने के लिए राजी करा लिया। पूजन के दौरान एक पोटली में जेवरात और नकदी रखने के बाद महिला को वह झांसा देकर रफूचक्कर हो गया।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन के लिए पुलिस ने नेता जी को घर से निकलने ही नहीं दिया, नजरबंद नेता ने जब कैमरे में बोला तो यह हाल हुआ

घर में थे नाबालिग बच्चे

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर की है। यह वारदात बृजमोहन राजपूत (Braj Mohan Rajput) के घर हुई है। पेशे से वह किसान है जो घर पर नहीं था। पत्नी माया राजपूत (Maya Rajput) और दो बच्चे जिनकी उम्र 16 और 10 साल है वह मौजूद थे। तभी भीख मांगने एक व्यक्ति आया था। उसने माया राजपूत को पति पर आने वाले घोर संकट बताते हुए उसके निदान के लिए कहा। महिला झांसे में आ गई। पूजा—पाठ के बहाने आरोपी ने मंगलसूत्र, कान के झुमके, 1100 रुपए एक कपड़े की पोटली में बंधवाकर उसको लेकर भाग गया। पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज करके संदेही की तलाश शुरू कर दी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal CRISP News: बर्खास्त क्रिस्प सीईओ के खिलाफ जालसाजी की एफआईआर

 

Don`t copy text!