MP STF News: एडीजी एसटीएफ ने सूचना देने पर तीस-तीस हजार रुपए का इनाम देने ऐलान किया,वितरण नेटवर्क की चेन के मुख्य सूत्रधार

भोपाल। रिमांड पर मौजूद दो आरोपियों से उनके नेटवर्क से जुड़े तीन कुख्यात मास्टरमाइंड का एसटीएफ भोपाल यूनिट (MP STF News) की टीम को पता चला है। यह तीनों एसटीएफ की गिरफ्तारी से बचने अपने-अपने ठिकानों से फरार चल रहे हैं। जिनके बारे में सूचना देने पर एडीजी एसटीएफ डी.श्रीनिवास वर्मा की तरफ से तीस-तीस हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
तीनों के पास कफ सिरप की सप्लाई का नेटवर्क था
तीनों आरोपियों के नामों का खुलासा करते हुए एसपी राजेश सिंह भदौरिया (SP Rajesh Singh Bhadauriya) ने बताया कि अभी वे तीनों नहीं मिले हैं। इनके नाम राहुल उर्फ अर्जुन मालवीय (Rahul@Arjun Malviya), निखिल उर्फ नितिन साहू (Nikhil@Nitin Sahu) और सलमान उर्फ बाबू भाई (Salman@Babu Bhai) पता चले हैं। इन तीनों के पास कफ सिरप (Cough Syrup) की सप्लाई चेन और उसके नेटवर्क को संभालने का जिम्मा था। यह तीनों आरोपी गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित पटेल सिटी (Patel City) और परवलिया सड़क स्थित मुबारकपुर (Mubarakpur) में रीपैकेजिंग और रिमिक्संग माल को सप्लाई करने का काम देखते थे। तीनों आरोपी भोपाल शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। जिनकी तलाश में दो टीम जुटी हुई है। इधर, एसटीएफ ने गिरोह के वित्तीय लेन-देन और उनके खातों को भी खंगालने का काम शुरु कर दिया है। जिसके लिए एक बैंक लेन-देन वाली टीम बनाई गई है। जिसके माध्यम से गिरोह के स्थानीय नेटवर्क सूत्र को स्थापित करने में मदद मिलेगी। एसटीएफ सूत्रों की माने तो इस गिरोह से जुड़े करीब पांच अन्य लोगों की भी संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है। जिसके बारे में तहकीकात करने और उनके खिलाफ सबूत जुटाने का भी काम किया जा रहा है।
अब तक इतना माल हो चुका बरामद
एसटीएफ (STF) ने परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर के मकान से ऑफ कप कोडिन युक्त सिरप की 22155 शीशी बरामद की थी। वहीं ऑनरेक्स कफ सिरप (Onrex Cough Syrup) की 970 शीशी बरामद की गई। माल पांच दिन की रिमांड पर चल रहे आरोपी अकील खान और आकाश भाटी से हुई पूछताछ के बाद मिला था। जिस मकान से माल बरामद किया गया वह अकील खान (Aqeel Khan) का घर है। बरामद माल करीब 50 लाख रुपए का था। इससे पहले करीब एक करोड़ रुपए का माल एसटीएफ ने बरामद किया था। यह गांधी नगर स्थित पटेल सिटी में मिला था। जिसको आकाश भाटी (Akash Bhati) ने एक साल से किराए पर लिया था। यहां से एसटीएफ को नशीली और ड्रग लायसेंस न होने के बावजूद रीपैक होकर लेबल लगाकर सप्लाई के लिए भेजी जानी वाली 49,920 शीशी बरामद की थी। यह कार्रवाई एसटीएफ ने 28-29 मई की दरमियानी रात अंजाम दी थी। पुलिस ने इस ठिकाने से तीन नाबालिग समेत पुलिस ने राजगढ़ और सीहोर जिले में रहने वाले दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें आकाश भाटी, चंद्रपाल मोंगिया, धान सिंह, हरिओम मोंगिया, नरेश भाटी, अजय मोंगिया और अकील खान परवलिया सड़क भोपाल में रहता है। एसटीएफ अभी तक दो खेप में 73 हजार से अधिक सिरप की शीशी बरामद कर चुकी हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।