Bhopal News: मंगलसूत्र भी छीन ले गए थे आरोपी जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया

भोपाल। अरेरा कॉलोनी के एक मकान में घुसकर दो मनचलों ने शादीशुदा महिला के साथ अश्लील हरकत की है। दोनों मनचले पीड़िता के नशे में धुत पति को घर छोड़ने के बहाने घर के भीतर घुसे थे। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। विरोध करने पर उसको धमकाते हुए आरोपी उससे मंगलसूत्र भी छीन ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पति को घर में छोड़ने के बहाने घुसे मनचले
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह ई-6 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) के नजदीक बस्ती में रहती है। वह घरों में सफाई का काम करती है। पति नशे का आदी है जिस कारण परिवार की जिम्मेदारी विवाहिता ही संभालती है। 30 मई की रात वह काफी नशे की हालत में था। वह जिन व्यक्तियों के साथ शराब पीता था उनकी ही मदद से घर पहुंचा। वह बातचीत करने की भी अवस्था में नहीं था। उसके साथ सूरज गोलिया (Suraj Goliya) और रणजीत मर्सकोले (Ranjeet Marskole) थे। दोनों आरोपियों ने लगभग रात साढ़े दस बजे विवाहिता के पति को बिस्तर पर लेटा दिया। इसके बाद वह विवाहिता से पानी मांगने लगे। वह किचन में गई तो पीछे से दोनों आरोपी घुस आए। उन्होंने विवाहिता के साथ अभद्र हरकत करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर आरोपी धमकाते हुए उससे मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी के हाथ में उसका मंगलसूत्र लग गया। जिसको छीनकर वह भाग गया। इस मामले की रिपोर्ट विवाहिता ने अगले दिन थाने पहुंचकर दर्ज कराई। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 332/26 दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजने के आर्डर हुए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, Bhopal Latest News, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,