Bhopal News: पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण, पुलिस कमिश्नर की तरफ से इसी महीने जारी हुई थी निषेधाज्ञा

भोपाल। राजधानी के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर की तलैया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इन दोनों व्यक्तियों ने अभद्र और धमकाते हुए भड़काऊ बयान दिया था। इससे एक पखवाड़ा पहले ही पुलिस कमिश्नर संजय कुमार की तरफ से सोशल मीडिया मेें सांप्रदायिकता वाले बयानों को लेकर निषेधाज्ञा आदेश लागू किया था।
हिंसा करने की दी थीधमकी
जानकारी के अनुसार इस संबंध में 27 वर्षीय आदर्श इनवाते (Adarsh Inwate) की तरफ से तलैया (Tallaiya) थाने में आवेदन दिया गया था। वह अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना क्षेत्र के भीम नगर (Bheem Nagar) बस्ती में रहते हैं। वीडियो (Video) में जिस तरह का बयान है वह एक समुदाय विशेष को लेकर दिया गया है। जिसमें हिंसा करने की भी धमकी दी जा रही है। आवेदन में कहा गया है कि यह बयान समाज को उकसाने और भड़काने वाला है। एक अन्य वीडियो में रैली को लेकर पुलिस की तरफ से लिए गए निर्णय पर टिप्पणी करते हुए भोपाल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस मामले के आरोपी अराज और मोहम्मद आमिर खान (Mohammed Amir Khan) पता चले हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके मोबाइल (Mobile) को भी जब्त करेगी। जिसकी मदद से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।