Bhopal Cyber Fraud: किसान, कछुआ वाले नोट खरीदने के नाम पर फ्राड

Share

Bhopal Cyber Fraud: फेसबुक में देखा विज्ञापन तो ग्रामीण महिला ने जालसाजों से किया संपर्क

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुराने नोट खरीदने के नाम पर एक महिला को एक लाख, 91 हजार रुपए से ज्यादा का धोखा देकर पैसा ऐंठ लिया गया। इस मामले की जांच भेापाल(Bhopal Cyber Fraud)  देहात क्षेत्र की गुनगा थाना पु​लिस कर रही है। पुलिस मामले को सायबर फ्रॉड मान रही है। जिस कारण जांच भोपाल सायबर क्राइम की तरफ से की गई थी।

नोट के बदले भारी कीमत देने का झांसा दिया

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस ने बताया कि अंतिम विश्वकर्मा पति नेनीत राम विश्वकर्मा उम्र 36 साल ग्राम कलारा में रहती हैं। वे गृहणी है और पति किसानी करते हैं। वे 28 मई की दोपहर फेसबुक चला रही थी। तभी उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया। जिसमें किसान, कछुआ छपे हुए नोट होने पर भारी कीमतों में खरीदने का लालच दिया गया था। अंतिम विश्वकर्मा (Antim Vishwakarma) जालसाजों की नीयत नहीं भांप पाई। जालसाजों ने उनके पास मौजूद अलग-अलग तरह के नोट व्हाट्स एप पर भेजने बोला। जिसको देखने के बाद इन नोट के बदले उन्हें साढ़े 22 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा। लेकिन, पैसा देने से पहले जालसाजों ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 620 रुपए, फिर जीएसटी के नाम पर 40 हजार रुपए, कमर्शियल टैक्स, पार्सल, बुकिंग भाड़ा समेत अन्य बातों का झांसा देकर पैसा ऐंठते चले गए। इस काम में पीड़िता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की भी मदद ली। दोनों मां-बेटे जालसाजों के बताए अनुसार खातों में एक लाख, 91 हजार, 120 रुपए का भुगतान करती चली गई। जब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है तो पति को उन्होंने घटना बताई। इसके बाद परिवार ने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में मदद मांगी। गुनगा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला 168/26 दर्ज कर लिया है। आरोपियों का नेटवर्क पता लगाने के लिए व्हाट्स एप नंबर, मोबाइल कॉल करने वाले नंबरों के अलावा जिन खातों में पैसा पहुंचा उनकी जानकारी जुटाने का काम पुलिस ने शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजश्री गुटखा कारखाने पहुंचे रिपोर्टरों पर हमला

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!