Bhopal News: रिश्तेदार की शादी में चार साल पहले हुआ था परिचय, होटल में दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhpal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस कर रही है। आरोपी ने होटल के कमरे में वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की एक रिश्तेदार की शादी में आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
शादी करने से मुकरा आरोपी
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की उम्र 24 साल है। वह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) इलाके में रहती है और प्रायवेट नौकरी करती है। उसकी चार साल पहले आरोपी रोहित से दोस्ती हुई थी। वह एक अस्पताल में हाऊस कीपिंग का काम करता है। दोनों के बीच दोस्ती फिर प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने पीड़िता को सीटीओ के पास हर्ष पैराडाइज होटल (Harsh Paradise Hotel) में बुलाया। यहां उससे शादी करने का वादा करके उसके साथ रेप किया था। इसके बाद उसने यह बोलकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। अब वह शादी से मुकरने लगा। हालांकि पीड़िता ने उसे काफी समझाया था। जब वह नहीं माना तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पीड़िता थाने पहुंंच गई। बैरागढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण 199/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।