Bhopal News: बदमाश ने शराब के लिए पैसा नहीं देने पर डंडे से पीटकर किया लहूलुहान

भोपाल। पंडित खुशीलाल आयुर्वेद हॉॅस्पिटल की कैंटीन में काम करने वाले एक कर्मचारी पर डंडे से हमला किया गया। मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) शहर की चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में रंगदारी दिखाकर हमला करने का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब पीने के लिए दिखा रहा था रंगदारी
चूनाभट्टी (Chuna Bhatt) थाना पुलिस के अनुसार हमले में जख्मी सुरेंद्र सहारे (Surendra Sahare) हैं। वह कैंटीन में काम करता है। इस मामले का आरोपी दशरथ गजभिये (Dashrath Gajbhiye) है जो कि शराब पीने के लिए उससे पांच सौ रुपए मांग रहा था। उसने विरोध किया तो आरोपी ने डंडा उठाकर उसे पीटना शुरु कर दिया। हमले में उसे सिर में चोट आई है। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी दशरथ गजभिये को गिरफ्तार कर लिया। वह कोलार रोड (Kolar Road) स्थित कान्हाकुंज फेज-2 में रहता है। फिलहाल वह बाबा नगर (Baba Nagar) बस्ती में रहने लगा है। चूना भट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण 182/26 दर्ज कर लिया है। उसके खिलाफ पूर्व में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।