Bhopal News: छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: अस्पताल ने सल्फास खाकर इलाज करने पुलिस को दी थी जानकारी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल।  संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा की  मौत हो गई है। उसे परिजनों ने सल्फास खाने का बताकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की गुनगा थाना पुलिस कर रही है।  पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह मामले में जांच के बिंदु तय करेगी। हालांकि पुलिस ने मामला संदिग्ध होने से इंकार नहीं किया है।

मोबाइल चलाने को लेकर पिता ने डांटा था

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार खुशी कुशवाहा उम्र 17 साल ग्राम रतुआ में रहती थी। वह कक्षा बारहवीं इसी साल उत्तीर्ण की थी। वह पढ़ने में मेधावाी छात्रा भी थी। वह कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए यहां-वहां भी जा रही थी। उसे परिजन 30 मई की रात जहर खाने का बताकर अस्पताल ले गए थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसे पिता ने डांट दिया था। खुशी कुशवाहा (Khushi Kushwah) घर पर मोबाइल (Mobile) चला रही थी। इसके बाद वह आवेश में बाथरुम चली गई थी। वहां से आने के बाद वह उल्टियां कर रही थी। गुनगा पुलिस ने मर्ग 19/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंदिर में पत्नी की शरारत पति को पड़ी महंगी
Don`t copy text!