Bhopal Fraud News: आभूषण कारोबारी के बेटे ने पीछा भी किया, थाने पहुंचा तो नहीं हुई कार्रवाई, मंत्री की फटकार के बाद दर्ज हुआ जालसाजी का मुकदमा

भोपाल। फर्जी पेमेंट का स्क्रीन शॉट दिखाकर दो युवतियां 52 हजार रुपए के जेवरात लेकर भाग गई। भेापाल (Bhopal Fraud News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की थी। जिस कारण आभूषण कारोबारी ने खेल मंत्री विश्वास सारंग से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंत्री की फटकार मिलने पर घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया।
कारोबारी के बेटे ने दूर तक युवतियों का किया पीछा
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार गुलाब सिंह मेवाड़ा पिता खुशीलाल मेवाड़ा उम्र 69 साल बेहटा में रहते हैं। उनका बैरागढ़ में पंकज ज्वैलर्स (Pankaj Jewelers) के नाम से सोने-चांदी के आभूषण कारोबार है। वारदात 25 मई की शाम लगभग सवा पांच बजे हुई थी। गुलाब सिंह मेवाड़ा (Gulab Singh Mewada) ने पुलिस को बताया कि उस दिन बिना नंबर की मोपेड से दो युवतियां आई। उन्होंने सलवार सूट पहन रखा था। चेहरा उन्होंने दुपट्टे से ढंका रखा था। दोनों ने एक-एक ग्राम वजनी अंगूठी और बाली पसंद की। जिसकी कीमत 52 हजार रुपए हुई। युवतियों ने क्यूआर कोड मांगा। जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल (Mobile) से भुगतान करने का स्क्रीन शॉट दिखाया। लेकिन, खाते में पैसा नहीं आया था। इसी दौरान दोनों युवतियों ने माल बटोरा और तुरंत ही दुकान से मोपेड में सवार होकर निकल गई। जब भुगतान की राशि खाते में नहीं आई तो वे बाहर निकले। वह जा रही थी जिन्हें रुकने बोला तो तेजी से मोपेड चलाकर निकलने लगी। यह बात उन्होंने बेटे पंकज मेवाड़ा को बताई तो उसने अपने वाहन से काफी दूर तक दोनों युवतियों का पीछा भी किया। इसके बाद पिता-पुत्र बैरागढ़ थाने पहुंचे थे। यहां शिव नारायण नाम का पुलिसकर्मी मिला। उसने आवेदन ले लिया लेकिन कोई प्रकरण दर्ज ही नहीं किया। परिवार काफी दिनों तक थाने के चक्कर काटता रहा। जब सुनवाई नहीं हुई तो वे भाजपा नेताओं के जरिए मंत्री विश्वास सारंग (Mantri Vishwas Sarang) के बंगले में 31 मई को पहुंचे। उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया जिसके बाद उन्होंने डीसीपी से फोन पर बातचीत की थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार को बुलाकर जालसाजी का मामला 200/26 दर्ज किया गया। मामले की जांच एसआई इंदर सिंह (SI Inder Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवतियों को दबोचने के लिए पुलिस उनके भागने वाले ट्रैक का पता लगा रही है। जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।